फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: omar abdullah says this election is semifinal for people of kashmir

पीएम मोदी पर उमर अब्दुल्ला का पलटवार, बोले-यह चुनाव जनता के लिए सेमीफाइनल से कम नहीं

Sun, 14 Apr 2019 09:08 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 14 Apr 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: omar abdullah says this election is semifinal for people of kashmir
चुनावी जनसभा को संबोधित करते उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह वही भाजपा है जिसने जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ गठजोड़ किया। अब वह कहती है कि यहां परिवारवाद से हम आपको निजात दिलाएंगे। यह चुनाव राज्य की जनता के लिए सेमीफाइनल से कम नहीं है। 
विज्ञापन


जनता को चाहिए कि वह इस बार पीडीपी और बीजेपी को अपना वोट न दे। ज्ञात हो कि पीएम मोदी ने रविवार को कठुआ में रैली के कहा था कि शेख और मुफ्ती परिवार ने यहां जनता से वोट लिए, लेकिन कभी भी विकास नहीं किया।  
विज्ञापन


उमर ने कोकरनाग में जनसभा में कहा कि अब समय आ गया है कि जब आप यहां से लोकसभा सीट के लिए नेशनल कांफ्रेंस के प्रत्याशी को कामयाब बनाकर भेजें। कहा कि मैं अपने बयान पर कायम हूं, जो मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि 1965 की पोजीशन जम्मू कश्मीर को दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के साथ हमारी चुनावी जंग है। 2014 में महबूबा मुफ्ती ने आपसे वोट लिए, लेकिन फिर पीडीपी ने उस राजनीतिक पार्टी के साथ गठजोड़ किया, जिसके खिलाफ यहां की जनता ने अपना वोट दिया। उमर ने कहा कि मुझे याद है 2014 में जब विधानसभा चुनाव हुए तब भी मोदी जी ने कहा था कि राज्य के लोगों को परिवारवाद से दूर रखा जाएगा, लेकिन फिर सरकार किसके साथ बनाई। मुख्यमंत्री किसको बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed