फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: militant effected anantnag in campaign people chanted bharat mata ki jai

लोकसभा चुनाव 2019: आतंकवाद प्रभावित दक्षिणी कश्मीर में गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

Wed, 27 Mar 2019 10:14 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Mar 2019 10:14 PM IST
सार

  • जमात पर प्रतिबंध तब तक नहीं हट सकता, जब तक वह आतंकवाद का समर्थन बंद नहीं करती: खन्ना
  • भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अनंतनाग में शुरू किया प्रचार

विज्ञापन
lok sabha election 2019: militant effected anantnag in campaign people chanted bharat mata ki jai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

आतंकवाद प्रभावित दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के खन्नाबल में बुधवार को भारत माता की जय के नारे गूंज उठे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर यहां अपना प्रचार शुरू किया। प्रचार अभियान शुरू करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध तब तक नहीं हट सकता, जब तक वह आतंकवाद का समर्थन बंद नहीं करती है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पूरे देश के लोगों को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादे देश के लोगों से किए उसे पूरा किया। कांग्रेस ने हमेशा देश को लूटा है। 
विज्ञापन


दावा किया कि इस बार के चुनाव में पार्टी को 400 सीट पर सफलता मिलेगी। देश की जनता जान चुकी है कि कहने और करने में कितना अंतर है। पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी पर बात करते हुई अविनाश राय ने कहा कि वे पार्टी के मार्कदर्शक हैं। उन्होंने संगठन के लिए काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने कहा कि राज्य को अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार ने लूट लिया है। कांग्रेस ने परिवारवाद से देश के लोगों के साथ लूट खसोट की है। पहले इंदिरा गांधी, फिर राजीव गांधी, सोनिया गांधी, फिर राहुल गांधी ने। शुक्र है कि राहुल ने शादी नहीं की वरना उसकी पत्नी का भी नाम आता। कांग्रेस के दौर में जमकर घोटाले हुए। 


दक्षिण कश्मीर से पार्टी के प्रत्याशी सोफी मोहम्मद यूसुफ  ने कहा कि अब की घाटी में भी भाजपा नैया पार करके रहेगी। पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पर आरोप लगाया कि यह वही महबूबा मुफ्ती हैं जिन्होंने सत्ता में रहकर यहां के युवाओं को कहा कि आप कैंप्स में टॉफी लेने जाते हैं। आज फिर महबूबा अपने लिए वोट मांग रही हैं, लेकिन यहां की जनता पर हमें भरोसा है कि वह पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस को वोट नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed