फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: Jammu BJP writes to Election Commission for FIR against Ghulam Nabi Azad

गुलाम नबी आजाद, विक्रमादित्य और वकार पर दर्ज हो एफआईआर, बीजेपी ने की चुनाव आयोग से शिकायत

Thu, 18 Apr 2019 08:33 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 18 Apr 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Jammu BJP writes to Election Commission for FIR against Ghulam Nabi Azad
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल, अमर उजाला
भाजपा ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, उधमपुर-डोडा सीट से उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह और पूर्व विधायक वकार रसूल पर आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। चुनाव आयोग से भाजपा ने लिखित शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। 
विज्ञापन


भाजपा नेताओं (चुनाव आयोग से लायजन टीम) के सदस्य एडवोकेट परिमोक्ष सेठ और हुनर गुप्ता ने कहा कि उधमपुर लोकसभा सीट के मतदान दिवस 18 अप्रैल को कांग्रेस नेता एवं बनिहाल के पूर्व विधायक वकार रसूल कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रहे थे और उनका आडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 
विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव आयोग और राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेताओं गुलाम नबी आजाद, उधमपुर-डोडा सीट से उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह और पूर्व विधायक वकार रसूल पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने लिखित शिकायत में कहा है कि न केवल मतदान दिवस के दिन कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रचार किया, बल्कि एक विशेष धर्म और क्षेत्र के मतदाताओं को कांग्रेस को वोट करने को कहा। आडियो क्लिप में वकार रसूल यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि गुलाम नबी आजाद ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा। 


इस संबंध में आडियो मैसेज की कॉपी भी चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव अधिकारी को भेजी गई है। भाजपा नेताओं (चुनाव आयोग से लायजन टीम) के सदस्य एडवोकेट परिमोक्ष सेठ और हुनर गुप्ता ने मांग की है कि चुनाव आयोग गुलाम नबी आजाद के देश भर में प्रचार करने पर रोक लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed