फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: gautam gambhir targeted mehbooba mufti in ramnagar udhampur rally jammu

सियासी पिच पर गंभीर ने महबूबा पर फेका बाउंसर, कहा- 130 करोड़ लोगों को कब तक ब्लॉक करेंगी

Thu, 11 Apr 2019 05:23 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 11 Apr 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: gautam gambhir targeted mehbooba mufti in ramnagar udhampur rally jammu
उधमपुर में रैली में पहुंचे गौतम गंभीर - फोटो : अमर उजाला
पूर्व क्रिकेटर और कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हुए गौतम गंभीर ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को फिर से निशाने पर लिया। गुरुवार को जम्मू संभाग के रामनगर जिले में पहुंचे गंभीर ने कहा कि महबूबा देश के 130 करोड़ लोगों की सच्चाई को कब तक ब्लाक करतीं रहेंगी। 
विज्ञापन


 
आखिर वह सरहद पार की बात कब तक करतीं रहेंगी। सच्चाई है कि देश की जनता का कर्म और धर्म तरक्की करना है शायद कई लोग ऐसे हैं जिनका कर्म यह नहीं है। उन्होंने कहा कि 2014 में लहर थी अब सुनामी है। इसके अलावा इस समय देश भर में विकास और उन्नति है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की कश्मीर मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ ट्विटर पर तीखी बहस हो गई थी। आक्रामक खेल दिखाने वाले गंभीर ने महबूबा को उसी अंदाज में जवाब दिया था। इससे तिलमिलाई महबूबा ने गंभीर को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया। 


इसके जवाब में गुरुवार को गंभीर ने महबूबा को फिर से आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम उन्हें ब्लाक कर सकती हैं लेकिन देश की जनता का क्या करेंगी।  इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार की जमकर तारीफ भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed