फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok sabha election 2019: farooq abdullah comment on pm Modi

नरेंद्र मोदी आज बोल रहे हैं, वैसे ही हिटलर बोलता था: डॉ. फारूक

Sun, 14 Apr 2019 01:28 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Apr 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: farooq abdullah comment on pm Modi
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जर्मन के पूर्व तानाशाह एडोल्फ हिटलर से की है। उन्होंने कहा कि हिटलर वही बातें कहता था जो आज मोदी कह रहे हैं। जैसे मोदी सबका साथ-सबका विकास कह रहे हैं, वैसे ही हिटलर जर्मनी में वही बातें करता था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ़ के 40 जवान इन्होंने मरवाए। इसकी जांच होनी चाहिए थी कि किस तरह एक बारूद से भरी गाड़ी वहां पहुंची और खबर (इनपुट) होने के बावजूद भी वो पकड़ी नहीं गई। हाल ही में बनिहाल पार भी एक गाड़ी में धमाका हुआ, उसको कौन ले गया।
विज्ञापन


वह शनिवार को श्रीनगर के पुराने शहर खानयार में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। डॉ. फारूक ने मीडिया पर अफसोस जताते हुए कहा कि क्या मीडिया लोगों के सामने सच्चाई नहीं पेश कर सकता। मुझे मीडिया से हिंदुस्तान के लोकतंत्र के तारे को रोशन करने की उम्मीद थी, लेकिन मीडिया ने उस तारे को जमीन में दबा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 5 साल में नरेंद्र मोदी ने जो भी वादे किए थे वे उन्हें पूरा करने में विफल रहे। 370 को लेकर उन्होंने कहा कि कहा जा रहा है इसे हटा देंगे। मैं भी देखता हूं कैसे हटाते हैं, हमने कोई चूड़ियां नहीं पहनी, डटके मुक़ाबला करेंगे।


अनंतनाग सीट से यूपी के शम्स ख्वाजा नाम के एक प्रत्याशी के चुनाव लड़ने को लेकर डॉ. फारूक ने कहा, यह डेमोक्रेसी है ... अपना करे जो करना चाहता है ... मगर लोग उसको पहचानेंगे नहीं ... यह मेरे खयाल से प्लांटेड आदमी है जिसको प्लांट किया गया है यहां पर आगे के लिए ... आगे के लिए हमारी अकसरियत को खत्म करना चाहते हैं... भाजपा की पॉलिसी है ... ऐसा पहली बार हुआ है ... यह लोग हमारी डेमोग्राफी बदलना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed