{"_id":"5c9d262bbdec2275a46a088d","slug":"lok-sabha-election-2019-chowkidar-pm-modi-targeted-pakistan-pdp-national-conference-and-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: पाकिस्तान और आतंक के पनाहगारों को ‘चौकीदार’ की दो टूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: पाकिस्तान और आतंक के पनाहगारों को ‘चौकीदार’ की दो टूक
Fri, 29 Mar 2019 01:23 AM IST
Pranjal Dixit
बृजेश कुमार सिंह, डूमी (जम्मू)
बृजेश कुमार सिंह, डूमी (जम्मू)
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:23 AM IST
सार
-
सीमा पार व देश के भीतर आतंकियों के साथियों को साफ चेताया
-
जम्मू से जुड़े सारे मुद्दों को उठाकर लोगों को जोड़ने की कोशिश

विज्ञापन
जम्मू में रैली को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू की पहली चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यानी ‘चौकीदार’ पूरे फार्म में दिखे। उन्होंने जम्मू से जुड़े सारे मुद्दों को उठाकर लोगों को जोड़ने की कोशिश की। पाकिस्तान और आतंक के पनाहगारों को निशाने पर लेते हुए दो टूक चेताया कि अब यह सब नहीं चलने वाला है। सीमा पार तथा देश के भीतर आतंकियों के साथियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अब एक भी कदम भारी पड़ेगा। एक शिक्षक की तरह उन्होंने पाकिस्तान, आतंक का साथ देने वालों के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर रैली में मौजूद लोगों की राय ली और हामी भरवाई।
गुरुवार को मोदी लगभग 40 मिनट के भाषण में सबसे ज्यादा कांग्रेस के प्रति हमलावर दिखे। कांग्रेस का साथ देने वाली पार्टियां नेशनल कांफ्रेंस व पीडीपी पर भी निशाना साधा। कांग्रेस, नेकां व पीडीपी को जम्मू के हितों के साथ खिलवाड़ करने वाला बताकर वोट बैंक को सहेजने की कोशिश की। माता वैष्णो देवी तथा बाबा जित्तो का नाम लेकर और डोगरी में बोलकर उन्होंने अपने आपको जम्मू के लोगों से जोड़ा। यहां के लोगों को मां भारती की ढाल बताया।
जम्मू-कश्मीर के लोगों को रक्षक बताया जो दुश्मन के गोलों तथा साजिशों का सबसे पहले सामना करते हैं। इन लोगों के हौसलों को नमन किया। एलओसी व आईबी पर बंकरों के निर्माण, जम्मू-कश्मीर के संतुलित विकास, युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, गरीबों को पक्के मकान, आईआईटी, आईआईएम तथा जम्मू-पुंछ फोर लेन, आईबी के लोगों को तीन फीसदी आरक्षण, पहाड़ी भाषियों को तीन प्रतिशत व सवर्ण गरीबों को देश के अन्य राज्यों की तरह 10 फीसदी आरक्षण दिए जाने की बात कहकर यह जताने की कोशिश की कि भाजपा ही यहां के लोगों की सच्ची हितैषी है। रिफ्यूजियों तथा कश्मीरी पंडितों के दुख दर्द को भी बांटने की कोशिश की।

प्रधानमंत्री ने लोगों से 11 अप्रैल को कमल के फूल के बटन को दबाने की अपील करते हुए यह जताया कि इसकी आवाज न केवल देश के भीतर जमे आतंकियों व उनके साथियों के कानों तक पहुंचकर खलबली मचाएगी बल्कि सीमा पार भी उसकी गूंज सुनाई देगी।
अलगाववादी भी रहे निशाने पर
अलगाववादियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आतंकी फंडिंग व उनसे जुड़े लिंक को सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रही हैं। पुरानी नीति-रीति को बदलने की कोशिश की जा रही है तो नेकां, पीडीपी और कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। यह सब जम्मू-कश्मीर के हित में लिए गए फैसले हैं।