{"_id":"5c9a4bdebdec2214586c39d7","slug":"lok-sabha-election-2019-bjp-jammu-ravinder-raina-says-pdp-congress-nc-are-traitor-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैना बोले, कांग्रेस-नेकां-पीडीपी में गद्दार गठबंधन, तीनों दुश्मन ताकतों का हौसला बढ़ाने में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैना बोले, कांग्रेस-नेकां-पीडीपी में गद्दार गठबंधन, तीनों दुश्मन ताकतों का हौसला बढ़ाने में जुटे
Tue, 26 Mar 2019 09:27 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 26 Mar 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने दावा किया कि कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस व पीडीपी के बीच नापाक गठबंधन हुआ है। इनके बीच गठबंधन उसी तरह है जैसा आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तोयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के बीच है। उन्होंने कांग्रेस को आतंकवादियों की पार्टी करार देते हुए कहा कि इस पार्टी ने देश के सुरक्षाबलों का मनोबल गिराने का काम किया है। वह पाकिस्तान का गुणगान करती है।
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि तीनों दल देश की दुश्मन ताकतों का हौसला बढ़ाने का काम कर रहे हैं। राज्य की जनता इनकी जमानतें जब्त कराएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में रिफ्यूजियों को अधिकार दिए गए।
उन्होंने नेकां उपप्रधान उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि पीओके में शारदा पीठ की बात पर उमर इमरान का तो स्वागत करते हैं परंतु जब कश्मीर में छोटे बच्चों को हिंसा की भेंट चढ़ाया जाता है तब इनकी जुबान चुप रहती है।
विज्ञापन
रैना ने नेकां नेता व बारमुला से प्रत्याशी अकबर लोन की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के समर्थन में लोन का बयान निंदनीय है। भाजपा चुनाव आयोग से उनके नामांकन को रद्द करने के लिए शिकायत करेगी। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया का उल्लंघन करके पाक के समर्थन में बयान दिए हैं।
लाल सिंह पर टिप्पणी नहीं
चौधरी लाल सिंह के चुनाव में खड़े होने पर रैना ने कोई टिप्पणी न करते हुए कहा कि वह नामांकन वापस भी तो ले सकते हैं।
पाक में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे
रैना ने कहा किपाकिस्तान में खासतौर पर सिंध प्रांत और कराची में हिंदू समुदाय पर जुल्म किया जा रहा है, जो निंदनीय है। उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हस्तक्षेप करना चाहिए। पाक के खिलाफ नाटो सुरक्षाबलों को सैन्य कार्रवाई के आदेश देने चाहिए। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, एमएलसी चरणजीत सिंह खालसा, अजय परगाल, वीरंद्रजीत सिंह, राकेश शर्मा मौजूद रहे।