फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: amit shah to conduct rally in udhampur-doda jammu-kashmir

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर-डोडा में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने को रैली करेंगे अमित शाह

Fri, 29 Mar 2019 08:44 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 29 Mar 2019 08:44 PM IST
सार

  • तीन अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली प्रस्तावित
  • नौ अप्रैल को मोदी कठुआ या उधमपुर में करेंगे रैली

विज्ञापन
lok sabha election 2019: amit shah to conduct rally in udhampur-doda jammu-kashmir
अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-पुंछ लोकसभा क्षेत्र के डूमी गांव में रैली के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने को तीन अप्रैल को उधमपुर में रैली करेंगे।
विज्ञापन

 
पार्टी सूत्रों के अनुसार उधमपुर-कठुआ-डोडा संसदीय क्षेत्र में इस बार भाजपा को कांग्रेस समेत कई उम्मीदवारों ने चुनौती दी हुई है। कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह के अलावा पैंथर्स पार्टी से हर्ष देव सिंह और डोगरा स्वाभिमान संगठन के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह भी इस सीट से उम्मीदवार है। ऐसे में 2014 चुनाव से यहां तस्वीर अलग नजर आ रही है। 
विज्ञापन


ऐसे में भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के पक्ष में प्रचार करने के लिए अमित शाह तीन अप्रैल को उधमपुर में रैली करेंगे। इस दौरान भाजपा का प्रदेश नेतृत्व भी रैली में मौजूद रहेगा। भाजपा उधमपुर जिले और कठु़आ जिले पर खास फोकस कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कठुआ या उधमपुर में रैली करेंगे और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कश्मीर संभाग में प्रचार करने का कोई कार्यक्रम नहीं बना है। हालांकि कश्मीर की तीनों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed