फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: 55000 security personnel deployed for 80000 voters in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में 80 लाख वोटरों पर 55 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, हर चरण में 30 हजार होंगे इधर से उधर

Wed, 10 Apr 2019 03:45 PM IST
Pranjal Dixit अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 10 Apr 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: 55000 security personnel deployed for 80000 voters in jammu kashmir
सेना का काफिला - फोटो : फाइल, अमर उजाला
कल पहले चरण का मतदान होगा। इसके लिए सुरक्षाबलों ने कमर कस ली है। जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट ही नहीं, बल्कि रियासत के हर एक हिस्से में जवानों की तैनाती कर दी गई है। करीब 30 हजार सुरक्षाकर्मी हर एक चरण के मतदान को लेकर इधर से उधर होंगे। रियासत की छह लोकसभा सीटों के लिए 80 लाख मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों की 550 कंपनियां तैनात की गई हैं। इनमें 302 कंपनियां सीआईएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी की हैं। बाकी जम्मू कश्मीर पुलिस और आईआरपी और जेकेएपी की हैं। हर एक कंपनी में 100 कर्मी होते हैं। ऐसे में चुनाव 55000 सुरक्षाकर्मियों के कड़े सुरक्षा घेरे में होगा। 302 कंपनियों के हिसाब से 30 हजार सुरक्षाकर्मी हर चरण के मतदान में रोटेट करेंगे। 
विज्ञापन


पहले चरण के चुनाव के लिए जम्मू पुंछ और बारामुला लोकसभा सीट के लिए चुनाव होगा। जम्मू पुंछ लोकसभा सीट के लिए 175 कंपनियों को तैनात किया गया है जबकि बारामुला सीट पर करीब 150 कंपनियां तैनात की गई हैं। 18 अप्रैल को उधमपुर डोडा सीट पर चुनाव होगा जिसके लिए 132 कंपनियां तैनात की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ किश्तवाड़ में एयरलिफ्ट किया जाएगा स्टाफ
रियासत का किश्तवाड़ एक मात्र ऐसा जिला है, यहां पर चुनाव कर्मियों को एयरलिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा किसी अन्य स्थान पर इसकी आवश्यकता नहीं है। बाकी की जगहों पर नफरी पैदल या वाहनों से ही पहुंच जाएगी। 


तीन श्रेणियों में बांटी गई है सुरक्षा
चुनाव के लिए तैनात सुरक्षाबलों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। एक: एरिया डामीनेशन, दूसरा: लांग रेंज पेट्रोलिंग और तीसरा: शार्ट रेंज पेट्रोलिंग शामिल हैं। अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ पर शार्प सूटर भी तैनात होंगे। जो किसी भी आतंकी का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed