फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok adalt

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2595 मामले निपटे

विज्ञापन
lok adalt
जिला कोर्ट परिसर में हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों का निपटारा करते हुए जिला जज व अन्य। - फोटो : REASI
रियासी। जिला कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में आए 3141 मामलों में से 2595 का निपटारा मौके पर ही किया गया। जिसमें सात लाख 13 हजार 421 रुपये मुआवजे के तौर पर वसूले गए। जम्मू-कश्मीर लीगल सर्विसेज अथारिटी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जस्टिस अली मोहम्मद मागरे के दिशा निर्देश में लोक अदालत को लगाया गया। लोक अदालत में पहले बेंच में जिला लीगल सर्विसेज अथारिटी के चेयरमैन व प्रिंसिपल जिला, सेशन जज आरएन वातल, सेशन जज व अथारिटी की जिला सचिव रेखा कपूर निश्चल और बार एसोसिएशन के वकील कुलदीप कुमार दुबे मौजूद रहे। दूसरे बेंच में सीजेएम सुदेश शर्मा, मुंसिफ आरती देवी व बार एसोसिएशन रियासी के प्रधान वकील पवन खजुरिया मौजूद रहे। तीसरे बेंच की अध्यक्षता सब जज मनोज परिहार ने की। उनके साथ मुंसिफ संदीप सेन व बार एसोसिएशन कटड़ा के प्रधान अखिल पराशर रहे। लोक अदालत में चौथा बेंच में मुंसिफ माहौर महावीर सिंह की अध्यक्षता में लगाया गया। जिसमें बार एसोसिएशन माहौर के प्रधान वकील अब्दुल गनी भट्ट व वकील एसएस साहनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed