फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lohri celebrated in pauni

Jammu News: पौनी में बच्चों ने टोलियां बनाकर मांगी लोहड़ी

Tue, 14 Jan 2025 12:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 14 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
lohri celebrated in pauni
पौनी में छज्जे के साथ लोहड़ी मांगते बच्चे। संवाद - फोटो : pauni
पौनी। सोमवार को लोहड़ी पर्व की धूम रही। इस दौरान छोटे बच्चे छज्जे के साथ अपनी-अपनी टोलियां लेकर लोहड़ी की मुबारकबाद देते दिखे। तहसील के अन्य क्षेत्र भारख, रनसु, भांबला में भी दुकानों में मूंगफली, गजक व रेवड़ियां खरीदने पहुंचे।
विज्ञापन

कस्बे के प्राचीन नृसिंह मंदिर में लोहड़ी मनाई गई। मंदिर के पंडित ने मंत्रोच्चारण किया। आयोजक रमेश सिंह, चंदरपाल, बलविंदर, डॉ. जोगिंदर ने बताया कि पहली बार ऐसा आयोजन करने का अवसर मिला है, ताकि हमारी परंपरा और भाईचारा बना रहे।
विज्ञापन

लोगों ने मंदिर में पहुंचकर सुख समृद्धि की कामना की। प्रज्वलित की गई अग्नि को अर्घ्य देकर लोहड़ी की बधाई दी। बाद में मौके पर आए लोगों को मूंगफली व रेवड़ियां और चाय-पकौड़े प्रसाद के रूप में बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed