फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lockdown

रियासी में पाबंदियों का नहीं दिखा असर

विज्ञापन
Lockdown
रियासी में नहीं दिखा पाबंदियों का कोई ज्यादा असर। - फोटो : REASI
रियासी। प्रशासन की लगाई गईं पाबंदियों का असर नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में बिल्कुल नहीं दिखा। रविवार को अन्य दिनों की भांति ही दुकानें खोली गईं। हालांकि, शनिवार शाम तक दुकानों को खोलने तथा बंद रखने को लेकर संशय था।
विज्ञापन

लेकिन, देर शाम डीसी चरणदीप सिंह के सोशल मीडिया पर दिए एक बयान के बाद रविवार को दुकानदार दुकानों को खोलने को पहुंचे। डीसी ने जिले के लोगों से अपील की थी कि संक्रमण को लोगों के सहयोग से ही रोका जा सकता है। लोग अपना बचाव करने के लिए अपनी मर्जी से दुकानों को खोल और बंद कर सकते हैं। रविवार को बाजार में दुकानों के खुलने पर उन्हें बंद करवाने पुलिस कर्मचारी पहुंचे, लेकिन दुकानदारों ने दुकानों को बंद करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को अमूमन सभी प्रकार की दुकानें खुली रहीं। हालांकि, कपड़ा व्यापारियों ने नागा का अनुसरण करते हुए दुकानों को बंद रखा। दुकानों को खोले जाने के बाद भी व्यापार पर कोई ज्यादा असर नहीं दिखा। कम ग्राहक ही बाजार पहुंचे। जिला के पौनी, रनसू, अरनास, दरमाड़ी, माहौर, सुंगड़ी, चसाना में भी पाबंदी का कोई असर नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed