{"_id":"5ec773f18ebc3e906b6026b9","slug":"lockdown-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-student-reached-home-and-thanked-prime-minister-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी जी! हमें वापस घर लाने का दिल से शुक्रिया, थैंक यू सो मच...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी जी! हमें वापस घर लाने का दिल से शुक्रिया, थैंक यू सो मच...
Fri, 22 May 2020 12:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 22 May 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
छात्रा नेहा पंडिता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बाद सूरत में दो महीने से फंसी छात्रा जब वापस जम्मू-कश्मीर पहुंची तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। पंजाब पहुंचकर उसने एक वीडियो भी बनाया। वीडियो में उसने घर वापसी के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। वीडियो के अंत में कहा कि मोदी जी! हमें वापस घर लाने का दिल से शुक्रिया, थैंक यू सो मच...।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के कई लोग दूसरे राज्यों में अभी भी फंसे हुए हैं। प्रदेश सरकार उनको वापस लाने के लिए प्रयास कर रही है। 12 मई से दूसरे राज्यों से श्रमिकों की घर वापसी के लिए श्रमिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 20 मई को सूरत से आई श्रमिक ट्रेन से वहां फंसे हुए छात्र-छात्राएं भी वापस आए। इस दौरान छात्रा द्वारा बनाए गए एक वीडियो को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीटर पर साझा किया है।
विज्ञापन
छात्रा ने वीडियो में कहा...
नमस्कार मेरा नाम नेहा पंडिता है। मैं जम्मू-कश्मीर की एक स्टूडेंट हूं जो कि सूरत (गुजरात) में पढ़ाई करा रहीं हूं। हम लॉकडाउन के बाद वहां पर फंस गए थे। मैं अकेली हॉस्टल में थी, मेरे साथ जम्मू-कश्मीर के और भी स्टूडेंट थे। सभी अपने-अपने हॉस्टल में फंसे हुए थे।
विज्ञापन
हम लोग राह देख रहे थे कि कब सरकार हमें ले जाएगी। मैं सरकार, मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी और प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने हमारे लिए यह व्यवस्था कराई। आज हम लोग बहुत खुश हैं। मोदी जी हमें वापस घर लाने का दिल से शुक्रिया, थैंक यू सो मच...।