{"_id":"5e8af46d8ebc3e72c22b1f7e","slug":"lockdown-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-crpf-transported-sick-elderly-from-chopper-to-hospital-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः लॉकडाउन में बीमार बुजुर्ग के लिए देवदूत बनी सीआरपीएफ, चॉपर से पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः लॉकडाउन में बीमार बुजुर्ग के लिए देवदूत बनी सीआरपीएफ, चॉपर से पहुंचाया अस्पताल
Mon, 06 Apr 2020 02:50 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 06 Apr 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ ने बीमार बुजुर्ग को चॉपर से पहुंचाया अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान जब परिवहन सेवा बंद है तो जम्मू-कश्मीर के राजोरी में सीआरपीएफ एक बीमार बुजुर्ग की मदद करने के लिए सामने आई। बुजुर्ग को ब्रेन हैमरेज हो गया था। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ ने उसे चॉपर से जम्मू जीएमसी पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले 65 साल के वली मोहम्मद को ब्रेन हैमरेज हो गया। रविवार को हालत अधिक बिगड़ने पर डॉक्टर ने उन्हें विशेष उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया, लेकिन लॉकडाउन के कारण उनके परिवार के सदस्य उन्हें जम्मू ले जाने में असमर्थ थे। क्योंकि बुजुर्ग का बेटा मुंबई में रहकर चौकीदार के रूप में काम कर रहा है।
विज्ञापन
पिता की बीमारी की खबर मिलते ही वह साइकिल से 2100 किलोमीटर की यात्रा कर वह राजोरी के लिए निकल पड़ा है। हालांकि अभी तक वह रास्ते में ही है। वहीं बुजुर्ग की बीमारी और उसे जम्मू पहुंचाने की खबर पर सीआरपीएफ ने गंभीरता दिखाई और वली मोहम्मद को जम्मू शिफ्ट करने के लिए चॉपर की व्यवस्था की।
विज्ञापन
एसएसपी चंदन कोहली और सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और चॉपर से बीमार बुजुर्ग को जम्मू पहुंचाया। बताया जाता है कि वली मोहम्मद का बेटा आरिफ हुसैन दो अप्रैल को मुंबई से साइकिल से रवाना हो चुका है। गुजरात पहुंचने पर राज्य पुलिस ने उसे मदद की पेशकश की और उसे एक ट्रक में बैठा दिया है। वह रविवार सुबह गुजरात-राजस्थान सीमा पर पहुंचा है और रास्ते में ही कहीं है।