फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lockdown in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, crpf distribute meals to labourers at anantnag railway station

अनंतनागः सीआरपीएफ और पुलिस ने लोगों को मुहैया कराया खाना, साथ ही दिया यह संदेश

Tue, 07 Apr 2020 03:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Apr 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
lockdown in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, crpf distribute meals to labourers at anantnag railway station
सीआरपीएफ ने लोगों को मुहैया कराया खाना - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सुरक्षाबल जुटे हुए हैं। इसी क्रम में सीआरपीएफ की 94 कंपनी ने अनंतनाग रेलवे स्टेशन के पास मजदूरों को भोजन मुहैया करवाया। इस दौरान अनंतनाग जिला पुलिस भी मौजूद रही। सीआरपीएफ ने लोगों को खाना मुहैया कराने के साथ ही उनसे अपील की, कि वह सरकारी आदेशों का पालन करें। वहीं जम्मू संभाग के आरएस पुरा में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने भी जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई।

विज्ञापन


उधर, कोरोना वायरस की इस जंग में जैन समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 375111 रुपये, जबकि जम्मू-कश्मीर राहत कोष में 111000 रुपये दान किए। लॉकडाउन की वजह से गरीब व जरूरतमंद लोगों को खाने का संकट न हो इसका प्रयास राजनीतिक दलों के अलावा सामाजिक व गैर सरकारी संगठनों के अलावा सरकारी स्तर पर भी हो रहा है। इसी कड़ी में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रमण सूरी ने जोगी गेट और गोसाई बस्ती में राशन वितरित किया। संग्राम सेना के अध्यक्ष आरआर रैना ने नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड (सिकॉप) ने कोरोना वायरस (कोविड -19) को रोकने के लिए चल रहे प्रयासों को मजबूत करने के लिए जम्मू-कश्मीर राहत कोष में 10 लाख रुपये का योगदान दिया है। प्रबंध निदेशक सिकॉप अतुल शर्मा ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी को 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। निगम के कर्मचारियों से स्वैच्छिक योगदान के रूप में एकत्र की गई यह राशि राहत खाते में जमा की जाएगी। इसके अलावा, सिकॉप ने कम से कम समय के भीतर विभिन्न विभागों को 150 लीटर सैनिटाइजर और विभिन्न अस्पतालों को 3000 बेड की आपूर्ति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed