फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   local body election, ward roster

Jammu News: ड्राफ्ट रोस्टर से दिग्गजों के गड़बड़ाए समीकरण, 75 में 25 वार्ड महिला, 10 एसटी व दो एससी के लिए आरक्षित

विज्ञापन
local body election, ward roster
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नगर निगम चुनाव के लिए जारी ड्राफ्ट आरक्षण ने कई दिग्गजों के सियासी समीकरण गड़बड़ा दिए हैं। जिन वार्डों से उन्होंने चुनाव जीता था उसे आरक्षित कर दिया गया है। इससे अब उन्हें दूसरे वार्ड से भाग्य आजमाना होगा। मेयर, डिप्टी मेयर के वार्ड भी आरक्षित हो गए हैं। इससे अब उन्हें दूसरे वार्ड से चुनाव में उतरना होगा। इस बीच 75 वार्ड में से महिलाओं के लिए 25, अनुसूचित जाति के लिए 10 तथा अनुसूचित जनजाति के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

मेयर राजेंद्र शर्मा का वार्ड नंबर 16 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है तो डिप्टी मेयर का वार्ड 56 एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इस बार दोनों को चुनाव लड़ने के लिए दूसरे वार्ड का सहारा लेना होगा। इसी तरह वार्ड नंबर 19 में अमित गुप्ता, वार्ड नंबर 29 के पार्षद सुरेंद्र चौधरी, वार्ड नंबर 41 के संजय बडू का वार्ड भी आरक्षित हो गया है। इनके वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। वार्ड नंबर 59 से अशोक सिंह और वार्ड नंबर 74 से शौवत अली का वार्ड बीते चुनाव में ओपन था। इस बार एसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। साल 2018 में सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सीटों में इस बार एससी और एसटी के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन



इसी तरह वार्ड नंबर 12 से सामान्य वर्ग से महिला चुनाव में उतरेगी। पहले हुए चुनाव में भी महिला के लिए ही पद आरक्षित था। वार्ड नंबर 18 भी सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। बीते चुनाव में दिनेश शर्मा ने इस वार्ड से चुनाव लड़ा था। वार्ड नंबर 55 प्रीतम सिंह का वार्ड भी आरक्षित हुआ है। इस बार सामान्य वर्ग से महिला चुनाव में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डों का आरक्षण
एससी: वार्ड नंबर 19, 29, 41, 45, 56, 57, 59, 65, 67, 74
एससी महिला: वार्ड नंबर 29, 56, 65
एसटी: वार्ड नंबर 60, 63
एसटी महिला: वार्ड नंबर 63
सामान्य महिला: वार्ड नंबर 2, 5, 8, 12, 16, 18, 23, 26, 32, 36, 39, 40, 43, 46, 49, 52, 55, 61, 66, 72, 73
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed