फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LoC trade has stalled Indo-Pak border tensions

भारत-पाक सीमा पर तनाव से ठप हुआ एलओसी ट्रेड

Tue, 02 Sep 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 02 Sep 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
LoC trade has stalled Indo-Pak border tensions

पिछले लगभग दो माह से भारत-पाक सीमा और नियंत्रण रेखा पर तनाव का असर पुंछ के चक्का दा बाग से होने वाले क्रास एलओसी ट्रेड पर दिखने लगा है। व्यापारियों की मानें तो पिछले दो माह में व्यापार घटा है और तनाव के कारण व्यापारी भी पूरे उत्साह और जोश-खरोश के साथ व्यापार करने से कतरा रहे हैं। उन्हें इस बात का डर है कि कहीं तनाव से कारोबार बंद होता है तो उनकी पूंजी फंस जाएगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एलओसी पर बार्टर सिस्टम (सामान के बदले सामान) के तहत कारोबार होता है। यह व्यापार पूर्ण रूप से विश्वास पर आधारित है। ज्वाइंट चैंबर आफ एलओसी ट्रेडर्स के प्रवक्ता (पुंछ) सिराज अहमद खान कहते हैं कि पिछले कुछ माह से कारोबार में थोड़ी तेजी आई थी। लेकिन सीमा और नियंत्रण रेखा पर तनाव उत्पन्न होने से सामान्य से आधे ट्रक ही माल लेकर पीओके जा रहे हैं।
विज्ञापन


सप्ताह में चार दिन चलने वाले कारोबार में चक्का दा बाग से रोजाना 25 ट्रक माल सीमा पार भेजने की अनुमति है, लेकिन अब 12-15 ट्रक ही माल जा रहा है। सिराज के अनुसार तनाव कम न होने और पाकिस्तान में भी उथल-पुथल होने के कारण कारोबारी थोड़े डरे हुए हैं। बहरहाल, व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच रिश्ते मधुर होने पर उनके कारोबार में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed