फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   loc trade badly hit after flood in kashmir

LOC ट्रेड ठप, ट्रक में ही सड़ गए केले और आम

Fri, 12 Sep 2014 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 12 Sep 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
loc trade badly hit after flood in kashmir

जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ में पुंछ और उड़ी सेक्टर से होने वाले क्रास एलओसी फ्री ट्रेड जहां पूरी तरह ठप हो गया। इन सेंटरों में फंसे ट्रकों में लदा लाखों रुपये का फ्रूट नष्ट हो गया। पुंछ स्थित चक्का दा बाग को जोड़ने वाला पुंछ-रावलाकोट पुल पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, वहीं उड़ी स्थित श्रीनगर-उड़ी मार्ग बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसलिए इन ट्रेड सेंटरों पर माल से भरे ट्रकों का आवागमन पूरी तरह ठप हो चुका है।

विज्ञापन


ज्वाइंट चैंबर आफ एलओसी ट्रेडर्स के प्रवक्ता सिराज अहमद खान के अनुसार बाढ़ आने से पहले पुंछ स्थित ट्रेड सेंटर में केले से भरे दस ट्रक खड़े थे। इसके अलावा पीओके से आम से भरे ट्रक पहुंचे थे। बाढ़ के कारण पुल टूटने से ट्रक चार दिन वहीं खड़े रहे और उनमें लदा लाखों रुपये का फ्रूट खराब हो गया, जिसे फेंकना पड़ा। किसी तरह सेना ने उस पुल की मरम्मत की और ट्रेड सेंटर में फंसे ट्रकों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


जब तक पुलों की मरम्मत नहीं होती, तब तक कारोबार होना संभव नहीं है। यही हाल उड़ी सेंटर पर हुआ, जहां ट्रकों में लदा केला पूरी तरह खराब हो गया। एलओसी ट्रेडर्स के अनुसार कारोबार बंद होने के अलावा अब ट्रेड में फंसी राशि भी चिंता का विषय बनी हुई है। चूंकि यह ट्रेड बार्टर सिस्टम (माल के बदले माल) पर होता है। लेकिन कारोबार बंद होने से दोनों ओर के व्यापारियों की भारी राशि फंस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जब तक कारोबार शुरू नहीं होता, तब तक इसका हल नहीं हो सकता है। क्योंकि भुगतान माल में ही होना है, करेंसी में नहीं होना है। इसलिए अब उनके पास कारोबार शुरू होने का इंतजार करने के अलावा कोई चारा नहीं है। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से भी गुहार लगाई है कि दोनों ट्रेड सेंटर से जुड़ने वाले मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed