फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LOC forest fires caused fires in PoK

एलओसी के जंगलों में लगने वाली आग की वजह पीओके में लगने वाली आग

Sat, 18 Jun 2016 02:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 18 Jun 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
LOC forest fires caused fires in PoK
forest fire - फोटो : Amar Ujala

एक महीने के भीतर ही जंगलों में लगने वाली आग से सैकड़ों हेक्टेयर पर वन संपदा राखहो गई है। पिछले पांच साल में पहली बार इतनी भयानक आग लग रही है। सबसे ज्यादा आग का कहर राजोरी-पुंछ जिलों के एलओसी के पास वाले जंगलों पर बरपा है।

विज्ञापन


 इसकी सबसे बड़ी वजह पीओके में लगने वाली आग की भारतीय सीमा में हुई घुसपैठ है। अधिकतर जंगलों में आग का कारण पीओके में लगने वाली आग है। दरअसल, दोनों जिलों की एलओसी पीओके के साथ लगती है। पीओके के जंगलों में आग लगने के बाद भारतीय सीमा तक पहुंचने के बाद जंगलों में पहुंच जाती है। 
विज्ञापन


इस साल जम्मू संभाग में आग लगने से 11 जून तक 778.3 हेक्टेयर वन जलकर राख हो चुके हैं। जम्मू संभाग में कुल 337 घटनाएं जंगलों में आग लगने की हुई हैं। इनमें वन विभाग के जम्मू डिवीजन में 63, बिलावर मेें 45, रामनगर में 36 और बाकी की राजोरी-पुंछ में हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2015 में पूरे सीजन में 101 घटनाओं में 134.6 हेक्टेयर वन राख हुए। 2014 में 357 घटनाएं हुईं और 757 हेक्टेयर वनों को नुकसान हुआ। 2013 में 216 आग की घटनाएं हुईं और 472 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ। वन विभाग के अनुसार 15 जुलाई तक आग की घटनाएं होने की आशंका है। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed