{"_id":"63e53701b5477be9c809281a","slug":"lithium-reserves-found-for-the-first-time-in-the-country-in-reasi-2023-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lithium in Reasi: देश में पहली बार रियासी में मिला लीथियम का भंडार, अबतक ऑस्ट्रेलिया-अर्जेटिना से होता है आयात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lithium in Reasi: देश में पहली बार रियासी में मिला लीथियम का भंडार, अबतक ऑस्ट्रेलिया-अर्जेटिना से होता है आयात
Fri, 10 Feb 2023 12:36 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:36 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में लीथियम का भंडार मिला है। वर्तमान में भारत को इन खनिजों के लिए दूसरे देशों से आयात पर निर्भर होना पड़ रहा है। सप्लाई चेन को पूरा करने के लिए सरकार ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटिना से खनिज आयात के लिए निर्भर है।
विज्ञापन
रियासी सलाल इलाके में मिला लिथियम का भंडार
- फोटो : विकास बड़ू
विस्तार
खनिज संपदा से भरपूर जम्मू-कश्मीर में बेशकीमती और महत्वपूर्ण धातु लीथियम का भंडार मिला है। देश में लीथियम भंडार की यह पहली साइट है, जिसकी भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने रियासी जिले में पहचान की है। विद्युत वाहनों और मोबाइल फोन जैसे उपकरणों की बैटरी में इस्तेमाल होने वाले लीथियम को ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटिना से आयात किया जाता है। रियासी जिले में लीथियम भंडार के दोहन से देश की आयात पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन
गुरुवार को सेंट्रल ज्योलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड की 62वीं बैठक में खदान सचिव विवेक भारद्वाज ने बताया कि जीएसआई के सर्वे में जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में देश की पहली लीथियम रिजर्व साइट मिली है। उन्होंने कहा, मोबाइल फोन, सोलर पैनल समेत अन्य कई उपकरणों में लीथियम, निकल और कोबाल्ट जैसे महत्वपूर्ण खनिज का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
भारद्वाज ने कहा, वर्तमान में भारत को इन खनिजों के लिए दूसरे देशों से आयात पर निर्भर होना पड़ रहा है। स्थानीय उपलब्धता से देश को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। इससे पूर्व खदान मंत्रालय ने कहा था कि लीथियम जैसे खनिज नई तकनीक की जरूरत है, जिसकी सप्लाई चेन को पूरा करने के लिए सरकार ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटिना से खनिज आयात के लिए निर्भर है।
विज्ञापन
Trending Videos
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ये खनिज भंडार हैं मौजूद
- मैगनासाइट - उधमपुर
- सैफायर - पाडर (किश्तवाड़)
- चूना पत्थर - कठुआ, उधमपुर, राजोरी, पुंछ, कारगिल, लेह
- जिपसम - बारामुला, कठुआ, रामबन, डोडा
- मारबल - कुपवाड़ा, कारगिल, लेह
- ग्रेनाइट - डोडा, पुंछ, बारामुला, गांदरबल, कारगिल, लेह
- बॉक्साइट - उधमपुर, रामबन
- कोयला - उधमपुर, राजोरी (कालाकोट)
- लिगनाइट - निकोम, हंदवाड़ा (कुपवाड़ा)
- सलेट - पुंछ, कठुआ, डोडा, बारामुला
- क्वार्टजाइट - अनंतनाग, बारामुला, कुपवाड़ा
- बोरैक्स - पूगा घाटी (लेह)
- डोलोमाइट - राजोरी, उधमपुर, रियासी
- चाइना क्ले - डोडा, किश्तवाड़
- ग्रेफाइट - बारामुला