{"_id":"611d60578ebc3e7a103bbd36","slug":"liquor-smuggling-in-ladakh-by-air-india-flight-three-including-one-employee-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया की फ्लाइट से लद्दाख में शराब तस्करी, एक कर्मी सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया की फ्लाइट से लद्दाख में शराब तस्करी, एक कर्मी सहित तीन गिरफ्तार
Thu, 19 Aug 2021 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:02 AM IST
सार
- एयर इंडिया चार्टर उड़ान से जुड़ी शराब तस्करी की कुछ ही दिनों में दूसरी घटना
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : pixabay
विस्तार
लद्दाख के होटलों में दिल्ली से तस्करी कर लाई जा रही शराब महंगे दामों पर बेची जा रही है। हैरत की बात है कि तस्करी के इस नेटवर्क में एयर इंडिया के स्टाफ की संलिप्तता सामने आई है।
विज्ञापन
ताजा मामले में लद्दाख के आबकारी विभाग ने एयर इंडिया चार्टर उड़ान में दिल्ली से तस्करी कर लाई गई शराब की 250 बोतलें जब्त की हैं। इसमें एयर इंडिया के एक अनुबंधित कर्मी समेत तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। कुछ दिन पूर्व ही एयर इंडिया की चार्टर फ्लाइट से शराब के तीन कार्टन पकड़े गए थे। इस मामले में होटल रेस्तरां कर्मी समेत तीन लोग पकड़े गए थे।
विज्ञापन
आबकारी विभाग को सूचना मिली कि शराब की तस्करी का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को एयरपोर्ट के बाहर दो कारों की तलाशी ली गई, जिनमें शराब की 250 के करीब बोतलें बरामद कर ली गईं। शराब के आठ कार्टन पर एयर इंडिया चार्टर फ्लाइट का टैग लगा था।
विज्ञापन
इस पर एयर इंडिया के अनुबंधित कर्मी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग ने दो कारें भी जब्त कर ली हैं। आबकारी विभाग ने एयर इंडिया स्टाफ के अधिकारियों से तस्करी मामले में पूरी जानकारी मांगी है। इसमें उन मुलाजिमों पर भी गाज गिरना तय है, जो लगेज जांच प्रक्रिया से जुड़े थे।