फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Liquid explosives return to terror theatre in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: घाटी में 15 साल बाद मिला तरल विस्फोटक, बरामद बोतलों को जांच के लिए भेजा 

Sun, 06 Mar 2022 04:40 PM IST
विमल शर्मा पीटीआई, श्रीनगर / नई दिल्ली
पीटीआई, श्रीनगर / नई दिल्ली Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 04:40 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पत्रकार वार्ता में कुछ रासायनिक विस्फोटकों की बरामदगी और उसे फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजे जाने की बात कही। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि यह ट्रिनिट्रोटोल्यूइन (टीएनटी) या नाइट्रोग्लिसरीन हो सकता है।

विज्ञापन
Liquid explosives return to terror theatre in Jammu and Kashmir
आईबी से मिले हथियार - फोटो : पीआरओ

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में दम तोड़ रही आतंकी गतिविधियों में जान फूंकने के लिए दहशतगर्द नई साजिश रच रहे हैं। इसके संकेत राज्य के आतंकवाद के इतिहास में 15 साल बाद तरल विस्फोटक मिलने से मिले हैं। हाल ही में जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान से आए ड्रेन के जरिये तीन बोतल सफेद तरल पदार्थ गिराया गया था। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने हाल ही में कुछ रासायनिक विस्फोटक मिलने के संकेत दिए थे। इन तरल विस्फोटक को जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि यह ट्रिनिट्रोटोल्यूइन (टीएनटी) या नाइट्रोग्लिसरीन हो सकता है। 

विज्ञापन

जिसे आमतौर पर डायनामाइट में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि अभी जांच की अंतिम रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन से गिराई गई खेप में एक-एक लीटर की तीन बोतलों में सफेद रंग का तरल पदार्थ मिला था। गहन तलाशी के बाद पुलिस ने इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), हथियार और गोला बारूद एवं डिटोनेटर के साथ ये तीन बोतलें बरामद की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में भीड़भाड़ वाले बाजार में किया जाना था इस्तेमाल

अधिकारियों ने बताया कि यह खेप शायद आतंकी वारदातों के लिए तस्करी कर कश्मीर ले जानी थी या फिर जम्मू के भीड़भाड़ वाले बाजारों में इस्तेमाल करने के लिए लाई गई थी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी गुटों के निशाने पर जम्मू है।

ये आतंकी गुट यहां सांप्रदायिक तनाव पैदा करना चाहते हैं। हालांकि अभी तक जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ऐसी चार कोशिशें नाकाम की हैं। अधिकारियों ने इस संभावना से इनकार नहीं किया है कि इस तरह के विस्फोटक कश्मीर घाटी में भी ड्रोन के जरिये गिराए गए हों। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवादी ऐसे विस्फोटक पहुंचाने में संभवत: सफल हो चुके हैं।

आईएसआई ने ड्रोन के जरिये हथियार पहुंचाने का अपनाया रास्ता

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रतिबंधित गुटों जैसे लश्कर-ए-ताइबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन को रणनीतिक मदद करती है और एजेंसी ने इन गुटों की मदद के लिए ड्रोन के जरिये हथियारों को भेजने का रास्ता अपनाया है। 

2007 में हुआ तरल विस्फोटक का इस्तेमाल

आतंकवादियों ने तरल विस्फोटक का इस्तेमाल वर्ष 2007 में दक्षिण कश्मीर में किया था, लेकिन उसके बाद से करीब एक दशक तक जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों में इसका इस्तेमाल नहीं देखा गया। अधिकारियों का कहना है कि खुफिया इनपुट के अनुसार, पाकिस्तान आधारित आतंकी गुट अब तरल विस्फोटक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह एक बड़ा खतरा हो सकता है क्योंकि ऐसे विस्फोटकों को स्निफर डॉग या डिटेक्टरों के जरिये आसानी से पकड़ा नहीं जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed