{"_id":"792b7f1732ed9fd995aeab91fed49078","slug":"link-adhar-card-to-gas-cobnnetion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस कनेक्शन 28 तक कराएं आधार से लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस कनेक्शन 28 तक कराएं आधार से लिंक
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 06 Feb 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
घरेलू गैस उपभोक्ताओं को आधार कार्ड से जोड़ने की कवायद तेज कर दी गई है। धीमी प्रक्रिया पर उपभोक्ता मामले एवं जन वितरण विभाग ने अब सख्ती दिखाई है।
विज्ञापन
28 फरवरी तक का वक्त देते हुए सभी उपभोक्ताओं को अपने कनेक्शन आधार से लिंक करने के लिए कहा गया है। विभाग ने इसे लेकर नोटिस भी जारी कर दिया है। अब तक सिर्फ 15 फीसदी उपभोक्ताओं ने ही आधार कार्ड से कनेक्शन लिंक कराए हैं।
विज्ञापन
इसकी वजह से कई उपभोक्ताओं के खातों में सब्सिडी नहीं जा रही है। विभाग के निदेशक जीएस चिब का कहना है कि उपभोक्ताओं को चाहिए कि वह अपने आधार कार्ड की जानकारी बैंकों और गैस एजेंसियों तक तत्काल प्रभाव से पहुंचाएं।
विज्ञापन
क्योंकि कुछ गलतियों की वजह से बैंक कंपनियों से पहले वेरिफाई करता है। इसके बाद जाकर उनके खातों में सब्सिडी आती है।
आधार कार्ड से लिंक होने पर सब्सिडी बिना किसी मुश्किल के खातों में पहुंचेगी। विभाग ने ऑयल कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि इसके लिए विशेष काउंटर लगाकर उपभोक्ताओं के आधार कार्ड की जानकारी प्राप्त करें।