{"_id":"64d6978fd282e0daef0bb915","slug":"lineman-death-in-jammu-jammu-news-c-10-jam1007-179720-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रिहाड़ी में बिजली का खंभा टूटा, लाइनमैन की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रिहाड़ी में बिजली का खंभा टूटा, लाइनमैन की गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रिहाड़ी में क्षतिग्रस्त खंभे को हटाने के लिए चढ़े लाइनमैन की नीचे गिरने से मौत हो गई। उसे जीएमसी पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे लाइनमैन खंभे को हटाने आया था। पहले खंभे में लगी तारों को हटाया जाना था। सीढि़यों के माध्यम से लाइनमैन खंभे में चढ़ा। इस दौरान जैसे ही काम आरंभ किया तो खंभा बीच से टूट गया और लाइनमैन नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
लाइनमैन की पहचान हेम राज निवासी बजालता जम्मू के रूप में हुई है। वह स्थायी तौर पर बीस साल से सेवाएं दे रहा था। बीते साल ही वह नियमित हुआ था। जैसे ही हादसा हुआ तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद बिजली कारपोरेशन और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के बाद कारपोरेशन से अधिकारी मौके पर पहुंचे और हेमराज को जीएमसी पहुंचाया। सिर पर चोट लगने के कारण काफी खून बह गया था। इस पर एमडी शिव अनंत तयाल ने कहा कि खंभे से गिरने से मौत हुई है। परिजनों को एसआरओ 43 के तहत नौकरी दी जाएगी। साथ ही उचित मुआवजा भी परिजनों को अदा किया जाएगा।
लाइनमैन की मौत पर लाइनमैन एंड वर्कर्स यूनियन के प्रधान अनिल कुमार ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वह बीस साल से सेवाएं दे रहा था। खंभा टूटने के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -