{"_id":"64c6c9184587cff5b609bbd7","slug":"lineman-death-case-jammu-news-c-10-jam1008-171994-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लाइनमैन की मौत मामले में आज गिर सकती गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लाइनमैन की मौत मामले में आज गिर सकती गाज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पनामा चौक में लाइनमैन की करंट से मौत मामले में जिम्मेदार जेई और कर्मचारियों को सस्पेंड करने पर 31 जुलाई को यानी आज गाज गिर सकती है। उच्च अधिकारियों के बीच बैठक होगी। इसके बाद तय होगा कि किस अधिकारी को सस्पेंड किया जाना है। इसके अलावा निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। बिजली की मरम्मत के दौरान एक के बाद एक मौत हो रही है। कर्मचारियों को बिजली बंद होने का हवाला देकर भेजा जाता है मगर जैसे ही काम शुरू करते हैं तो करंट लग जाता है। पनामा चौक से पहले गांधी नगर में कर्मचारी की करंट से मौत हुई थी। इसके अलावा अन्य जिलों में भी करंट लगने के मामले सामने आए हैं। अब कमेटी जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगी। बता दें शनिवार को पनामा चौक में लाइनमैन को खंभे पर बिजली की मरम्मत करते हुए करंट लग गया था। वह काफी समय तक तारों से झूलता रहा। बाद में अन्य कर्मचारियों ने बिजली बंद करवा उसे उतारा। कर्मचारी बेहोश हो गया। उसे तुरंत जीएमसी में लाया गया जहां उसकी मौत हो गई थी।
कमेटी गठित कर जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों को सस्पेंड करने पर फैसला लिया जाएगा।
- संदीप सेठ, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन
पहले पूरी जानकारी ली जाएगी। इसके बाद नौकरी और मुआवजा देने पर फैसला लिया जाएगा।
- शिव अनंत त्याल, एमडी, बिजली कारपोरेशन