फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lineman beaten badly

वरना ठप कर दी जाएगी बिजली सप्लाई

Sat, 30 Aug 2014 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sat, 30 Aug 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
lineman beaten badly

राजोरी जिले की दरहाल तहसील के सोकड़ क्षेत्र में तैनात बिजली विभाग के एक लाइनमैन की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। घायल हालत में लाइनमैन को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती लाइनमैन वली मोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार की रात को सोकड़ स्थित बिजली विभाग के स्टेशन पर ड्यूटी पर था।

विज्ञापन


रात को किसी कारण फ्यूज उड़ने से क्षेत्र में बिजली बंद हो गई। कुछ देर बाद क्षेत्र के कुछ लोग स्टेशन पर पहुंचे और खुद फ्यूज लगाना चाहा। लाइनमैन द्वारा उन्हें फ्यूज लगाने से रोकने पर कहासुनी हो गई। पीड़ित लाइनमैन के अनुसार पहले लोगों ने उसके साथ दुर्व्यहार किया और फिर मारपीट शुरू कर दी। वहीं मौके पर पहुंचे कुछ अन्य लोगों ने उसकी जान बचाई और उसे क्षेत्र के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। लाइनमैन के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिजली इंप्लाइज एसोसिएशन के जिला प्रधान मुश्ताक चौहान ने ड्यूटी कर रहे सरकारी कर्मी पर मारपीट किए जाने का कड़ा विरोध करते हुए जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे में सभी हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो वह सप्लाई ठप कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed