फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   like that city will be blazed with garbage on diwali

दिवाली पर शहर में आएगी आफत, जानिए कैसे

Tue, 21 Oct 2014 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 21 Oct 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
like that city will be blazed with garbage on diwali

मंदिरों का शहर जम्मू धनतेरस तथा दिवाली पर भी कूड़ों के ढेर से पटा रहेगा। कारण नगर निगम की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिए अलग इंतजाम नहीं किए गए हैं। न तो कोई टीम बनाई गई है और न ही कार्ययोजना। दिवाली पर पटाखों-बमों के अवशेष तथा घरों और दुकानों से फूल-माला के रूप में 150 गाड़ी अतिरिक्त कूड़ा निकलने का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन


यह रोजाना निकलने वाले कूड़े का दोगुना होगा। अब तक नगर निगम रोजाना निकलने वाले कूड़े का ही समुचित प्रबंध नहीं कर पा रहा है तो अतिरिक्त कूड़ों से पूरे शहर के गंदगी के ढेर में तब्दील होने की आशंका है। शहर में सफाई व्यवस्था हमेशा से बदनुमा दाग रही है। नगर निगम के अधीन आने वाले 71 वार्ड में साफ-सफाई के लिए लगभग 1850 सफाई कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा आउटसोर्सिंग कर भी सफाई कर्मियों की सेवाएं ली जा रही हैं। कलेक्शन केंद्र न होने के कारण अस्पतालों के बाहर तक कलेक्शन प्वाइंट बनाकर रखे गए हैं। नगर निगम के तमाम प्रयासों के बाद भी जगह-जगह कूड़ा कचरा पटा हुआ है। सरवाल अस्पताल का मुख्य गेट, कब्रिस्तान से गुजरने वाली प्रमुख सड़क, कच्ची छावनी में गिरधारी चाट हाउस वाली गली आदि स्थानों पर गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी धनतेरस और दिवाली पर अतिरिक्त इंतजाम नहीं किए गए। कुछ दिन पहले तक जो नगर निगम नाइट शिफ्ट में शहर की सफाई के लिए टेंडर देने की बात कर रहा था वह अब दिवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर भी कोई खास इंतजाम न किए जाने की बात कर रहा है। हेल्थ अफसर का कहना है कि फिलहाल सफाई के लिए कोई विशेष टीम गठित नहीं की गई है। सफाईकर्मी रुटीन की ही तरह कामकाज निबटाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed