श्रीनगर में अचानक आसमान से बरसने लगी बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
DEMO PIC
बिजली कड़कने के साथ बादलों की गर्जना सुनकर श्रीनगर शहर के लोगों में जान बचाने के लिए अफरातफरी मच गई। घरों से निकलकर लोग सुरक्षित जगह तलाशने लगे। घटना के आधा घंटे के बाद ही शहर समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी थी। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। अचानक से बिजली कड़की और बादलों में जोर की गड़गड़ाहट हुई। इससे जमीन और मकान भी हिल उठे। बादलों की गर्जना सुन दहशतजदा लोग इधर-उधर भागने लगे।
चारों ओर हाहाकार मच गई। जिसको देखो वह भाग रहा था। सभी परेशान हुए कि आखिर ये आसमानी आफत है क्या। इसके पहले लोग कुछ समझ पाते तभी एक बार फिर से बिजली चमकी और जोर की गड़गड़ाहट हुई। इसके चलते लाल चौक के आसपास के कई घरों में टेलीविजन और कंप्यूटर खराब हो गए। पीसीआर की हेल्पलाइन भी प्रभावित हुई है।
कई घरों में टीवी और कंप्यूटर खराब
लोगों के अनुसार उन्होंने इसके पहले ऐसा पहले कभी नहीं देखा। स्थानीय निवासी मोहम्मद अनीस के अनुसार वह टीवी देख रहे थे। अचानक से गड़गड़ाहट हुई और टीवी के ऊपर रखा सेट टॉप बॉक्स गिर गया। इसके बाद मेरे घर के सभी सदस्य सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। अनीस के अनुसार बच्चे क्या बडे़ भी सहम उठे।
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि पहाड़ी इलाकों में ऐसी स्थिति अक्सर पैदा होती है। मौसम विज्ञान की भाषा में इसे थंडर स्टॉर्म कहा जाता है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर के ऊपर बादलों का घना चक्रवात बना हुआ है।
इसके चलते आगे भी बिजली कड़कने और बादलों की गड़गड़ाहट का सिलसिला सामने आ सकता है। लोटस ने कहा कि ऐसे स्थिति में लोगों को घरों के अंदर रहने की जरूरत है। बिजली के खंभों, पेड़ों तथा संचार के उपकरणों से दूर रहने की भी आवश्यकता है। लोग वह घबराएं नहीं, यह एक सामान्य प्रक्रिया है, बस सलाह पर अमल करें।