फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Light snowfall in the hills of Kashmir

रियासत में मौसम हुआ सुहावना

Fri, 13 May 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 13 May 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
Light snowfall in the hills of Kashmir
आने वाले दिनों में मेहरबान रह सकता है मौसम - फोटो : Amar Ujala
रियासत में शुक्रवार दूसरे दिन भी मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहा। घाटी के जोजिला पास, सोनामर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग सहित अन्य कई पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। श्रीनगर में बूंदाबांदी के साथ ठंडक बढ़ी है। मौसम में आए बदलाव से कश्मीर में पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन


जम्मू में दिन में चिलचिलाती धूप के बाद शाम को तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। हालांकि दिन का पारा चालीस डिग्री तक पहुंच गया। जम्मू संभाग के अन्य जिलों में भी मौसम ऐसा रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 17 मई तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इस बीच कारगिल न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा हाईवे खुला रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला राजोरी में बादलों के बीच शाम को ठंडी हवाएं चलती रहीं। जिला उधमपुर में भी मौसम सुहावना हुआ। कठुआ के ऊपरी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। शीतकालीन राजधानी जम्मू में दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री चढ़कर 39.2 डिग्री दर्ज किया गया।


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में चार डिग्री उछलकर 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन के तापमान में सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में 19.6, गुलमर्ग में 15.6, लेह में 21.4 और कारगिल में 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed