{"_id":"5f4c8307c7d5b10f844eb3b1","slug":"light-rain-again-for-four-days-from-today-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की ये सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की ये सूचना
Mon, 31 Aug 2020 10:29 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने फिर बदला मिजाज
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में सोमवार सुबह बारिश ने दस्तक दी। संभाग के कई इलाकों, जैसे कि पुंछ, राजोरी, उधमपुर, कठुआ आदि में बारिश हुई है। रामबन में पस्सियां गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान 34.3 दर्ज हुआ। कटड़ा में अधिकतम तापमान 31.8 और भद्रवाह में 29.4 रहा। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 27.4, पहलगाम में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू और कश्मीर में 31 अगस्त से तीन सितंबर तक कुछ इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है।
विज्ञापन