{"_id":"5df297618ebc3e880a638841","slug":"light-problem-billawer-news-jmu199235972","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, विभाग के खिलाफ रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, विभाग के खिलाफ रोष
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के बिलावर बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिजली विभाग का बिजली कटौती करने के लिए कोई निर्धारित समय नहीं है।
विज्ञापन
इसके साथ ही अधिकतर इलाकों में लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। लो वोल्टेज के चलते बिजली पर चलने वाले उपकरण भी नहीं चल पा रहे हैं और रात को अघोषित बिजली कटौती के कारण विद्यार्थियों बुजुर्गों को बड़े परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि बिजली विभाग हर महीने बिजली के बिलों में बढ़ोतरी कर रहा है लेकिन सुविधा के नाम पर विभाग सही तरीके से बिजली सप्लाई नहीं कर पा रहा है जिससे लोगों को बिजली विभाग के खिलाफ रोष है। लोगों ने यह भी बताया कि बिजली विभाग ने शाम 6:00 से 7:00 जो बिजली का कट रखा है उसे जल्द से जल्द बदलकर पांच से छह कर दिया जाए, जिससे अंधेरा होने से पहले ही लोगों को बिजली उपलब्ध हो सके। लोगों ने सरकार से अघोषित बिजली कटों और लो वोल्टेज की समस्याओं का समाधान करने की मांग की जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़े।
विज्ञापन