बकाया वेतन के लिए दांव पर लगने लगी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में दूसरे दिन मंगलवार को भी कंसालिडेटेड सफाई कर्मियों का आमरण अनशन जारी रहा। अनशन पर चार सफाई कर्मी बैठे हैं। गर्मी और उमस के कारण अनशनकारियों की हालत खराब हो गई थी।
इसके बावजूद देर शाम तक सभी डटे रहे। जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन ने अनशनकारियों को समर्थन देते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
फेडरेशन के बैनर तले निदेशालय पर आमरण अनशन पर बैठे सफाई कर्मियों ने कहा कि पिछले 36 माह से उन्हें वेतन जारी नहीं किया गया है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।
हड़ताल के दूसरे दिन बिगड़ी कई की हालत
वेतन न होने से कई के घर में रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कंसालिडेटेड कर्मियों को एक तय मुश्त के बाद स्थायी करने का वादा किया था, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं दी जा रही है।
उन्होंने साफ किया कि मांगें न माने जाने तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। फेडरेशन के प्रधान सुशील सूदन ने कहा कि कर्मियों की हर जायज मांग पर फेडरेशन साथ खड़ी है।
अगर सरकार ने सफाई कर्मियों के मसलों पर शीघ्र उचित कदम नहीं उठाया तो स्थायी कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो जाएंगे।