फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG visited flood affected areas

बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे हर संभव मदद : एलजी

विज्ञापन
LG visited flood affected areas
एलजी मनोज सिन्हा ने राजीव कॉलोनी में मेडिकल कैंप के दौरान राजीव कॉलोनी बिक्रम चौक के लोगों से म - फोटो : संवाद
नोट - फोटो अभिषेक बडू अपलोड करेंगे
विज्ञापन


- मनोज सिन्हा ने किया राजीव नगर का दौरा, जाना पीड़ितों का हाल
- स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गए मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। एलजी ने जम्मू की राजीव नगर कॉलोनी का दौरा कर बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि भारत सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन आपदा से प्रभावित हर व्यक्ति के साथ खड़ा है। सभी को राहत पहुंचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की ओर से समय पर दी गई मदद के लिए आभार जताया और आगे की जरूरतों को सामने रखा। उपराज्यपाल ने लोगों की बातों को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और पुनर्वास कार्य में तेजी लाई जाए। प्रभावित परिवारों को हर तरह की सुविधा समय पर दी जाए। इस दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन भी किया गया। उपराज्यपाल के साथ संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, आईजीपी भीम सेन टूटी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. सैयद आबिद राशिद शाह, उपायुक्त जम्मू डॉ. राकेश मिन्हास, नगर निगम आयुक्त देवांश यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोग बोले-सड़कों और गलियों में मलबा जल्हद टवाया जाए
राजीव कॉलोनी के निवासी रमेश चंद ने बताया कि बाढ़ के समय हमारी हालत बेहद खराब थी। पानी घरों में घुस गया था। बच्चे और बुजुर्ग घबराए हुए थे लेकिन प्रशासन की टीम ने तुरंत राहत सामग्री और पका हुआ खाना दिया। हम लोग भूखे नहीं रहे। यह हमारे लिए बहुत बड़ी मदद थी। अब बस हमारी गुजारिश है कि सड़कों और गलियों में जमा मलबे को जल्द हटवाया जाए ताकि हम दोबारा सामान्य जीवन जी सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नसीमा बानो ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि आपदा के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और बच्चों को हुई। पीने का पानी गंदा हो गया था और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा था। हेल्थ कैंप और दवाइयों की मदद से काफी राहत मिली। हम सरकार और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करते हैं। हमारी सिर्फ यही मांग है कि मंदिर, स्कूल और गली-मोहल्लों से मलबा साफ हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed