{"_id":"63921e9a039a617cfd2a4883","slug":"lg-sinha-said-pakistan-is-exporting-terrorism-chairmanship-of-g20-will-send-a-big-message-to-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में एलजी सिन्हा: पाकिस्तान कर रहा आतंकवाद का निर्यात, जी 20 की अध्यक्षता से दुनिया को जाएगा बड़ा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में एलजी सिन्हा: पाकिस्तान कर रहा आतंकवाद का निर्यात, जी 20 की अध्यक्षता से दुनिया को जाएगा बड़ा संदेश
Fri, 09 Dec 2022 01:11 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 09 Dec 2022 01:11 AM IST
सार
उप राज्यपाल ने कहा कि सामाजिक विकास और लोगों की आकांक्षाओं को शांति की स्थिति में ही पूरा किया जा सकता है। समाज के हर वर्ग को संघर्ष की निरर्थकता, शांति, सद्भाव और भाईचारे की उपयोगिता का अहसास होना चाहिए। अलगाववाद और आतंकवाद से समाज को अधिक नुकसान पहुंचाया गया है, लेकिन अब जम्मू कश्मीर नया जीवन जी रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में कार्यक्रम के दौरान एलजी मनोज सिन्हा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि हम शांति के लिए नए खतरों को देख रहे हैं और पड़ोसी देश द्वारा निर्यात किया जा रहा आतंकवाद उनमें से एक है। आतंकवाद के खतरे से दृढ़ता से निपटा जा रहा है। हम अपनी धरती से इस खतरे को जड़ से खत्म करने के प्रति आश्वस्त हैं।
विज्ञापन
भारत ने अगले एक साल के लिए जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की है। हमारी सांस्कृतिक विरासत में निहित शांति, मित्रता और सहयोग का संदेश दुनिया के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत बनना चाहिए। उप राज्यपाल वीरवार को शिक्षक भवन में डोगरा सदर सभा के मानवता के संदेश पर हुए एक सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उप राज्यपाल ने कहा कि सामाजिक विकास और लोगों की आकांक्षाओं को शांति की स्थिति में ही पूरा किया जा सकता है। समाज के हर वर्ग को संघर्ष की निरर्थकता, शांति, सद्भाव और भाईचारे की उपयोगिता का अहसास होना चाहिए।
विज्ञापन
अलगाववाद और आतंकवाद से समाज को अधिक नुकसान पहुंचाया गया है, लेकिन अब जम्मू कश्मीर नया जीवन जी रहा है। केंद्र के लगभग सभी कानून प्रदेश में लागू किए गए हैं, जिनसे सरल ढंग से जनसमस्याओं का समाधान किया जा रहा है। बेगुनाहों का खून बहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना मनुष्य का धर्म है। हमें किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। कभी कभार मनुष्य गलत करता है, लेकिन संवेदनशीलता को ध्यान में रखना जरूरी है। हर किसी का सुख-दुख समझना ही मानवता है। शांति को स्थापित किया जाता है, खरीदा नहीं जाता है।
शांति को बनाए रखने के लिए अच्छे विचारों का होना जरूरी है। आज कश्मीर में हजारों युवा झंडे उठाकर भारत माता की जय बोलते हैं। पत्थर और हथियारों के बजाय युवाओं के हाथों में लेपटॉप दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाएं देश भर के युवाओं के साथ जुड़ी हुई हैं।
युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने की साजिश रची गई है। लेकिन आपसी भाइचारे से इसे नाकाम किया जा सकता है। प्रदेश के युवाओं को नशीले पदार्थों के उपयोग से बचाने की जरूरत है। उन्हें नशे के दलदल से बाहर निकालना होगा।