फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG said, will end terrorism from Jammu and Kashmir

Jammu Kashmir: जब तक कश्मीर से आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता, एलजी बोले- तब तक चैन से नहीं बैठेंगे

Sat, 22 Oct 2022 02:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Oct 2022 02:18 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकना ही अपने वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

विज्ञापन
LG said, will end terrorism from Jammu and Kashmir
श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सुरक्षाबलों पर उंगली उठाने और निर्दोष लोगों की हत्या को जायज ठहराने वालों को इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक केंद्र शासित प्रदेश से आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता। अगर कोई जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। एलजी मनोज सिन्हा ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित

श्रीनगर के जेवन इलाके में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को आयोजित स्मृति दिवस समारोह के दौरान उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के बहादुर जवानों की वीरता और उनका अद्वितीय साहस सभी के लिए प्रेरणा है। कानून और व्यवस्था बनाए रखने से लेकर आपदाओं में सहायता प्रदान करने और कोविड महामारी के दौरान जनता के बचाव के लिए सबसे आगे रहने तक, जम्मू-कश्मीर पुलिस केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के जीवन की सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित है।

विज्ञापन

अधिक सावधान रहने की आवश्यकता

शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि आज यह दिन है कि हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकना ही अपने वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। एलजी ने कहा कि आतंकवाद पर आखिरी प्रहार के दौरान हमें अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे तत्वों पर भी पैनी नजर रखनी होगी और सख्ती से उनसे निपटना होगा। कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ की खातिर निर्दोष नागरिकों की हत्याओं को न्यायोचित ठहराने की घिनौनी हरकत भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया और इंटरनेट का दुरुपयोग

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इस देश में सभी को मौलिक अधिकार है, लेकिन अगर कोई अपनी बयानबाजी और कृत्य से देश की अखंडता के साथ खिलवाड़ करेगा तो देश के सख्त कानून के तहत आने वाले दिनों में उसके खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा, सुरक्षा की चुनौतियां परंपरागत नहीं हैं, सोशल मीडिया और इंटरनेट का दुरुपयोग किस तरह हो रहा है, यह बताने की जरूरत नहीं है। नार्को-टेरर नेटवर्क की नई चुनौती हमारे सामने है।

सम्मान के साथ जीवन व्यापन कर सके

जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा इस दिशा में काफी प्रभावशाली काम हुआ है। हमें लगातार ‘इफेक्टिव मॉनिटरिंग और क्विक रिस्पांस’ के लिए अपनी रणनीति को विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस तंत्र में नवीनतम प्रौद्योगिकी को शामिल करना होगा। उन्होंने कहा, कोशिश की जाएगी कि आपका परिवार सुविधा और सम्मान के साथ जीवन व्यापन कर सके।

एलजी ने कहा यह सच है कि मौत का कोई मुआवजा नहीं होता, लेकिन शहीदों के परिवार वालों को स्पेशल वेलफेयर रिलीफ, फाइनेंशियल सपोर्ट तथा बच्चों की शिक्षा के लिए प्रशासन ने व्यवस्था की है। इसके अलावा अन्य कई कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उप राज्यपाल ने कहा कि जिन बहादुर वीरों ने देश के 130 करोड़ नागरिकों के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, उनके परिवार वालों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती।

आतंकवाद और अलगाववाद का मुकाबला किया

उप राज्यपाल ने कहा कि सुरक्षाबलों ने धैर्य और दृढ़तापूर्वक आतंकवाद और अलगाववाद का मुकाबला किया है। जम्मू कश्मीर की मिट्टी की एक-एक इंच में हमारे बहादुर सिपाहियों की गौरव गाथा लिखी हुई है। यह जवानों की वीरता और कर्त्तव्य का परिणाम है कि पिछले तीन सालों में पड़ोसी मुल्क और उनके साथ जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाने में लगे हुए लोगों को नियंत्रित करने, आतंकवाद और अलगाववाद पर काबू पाने में सफलता मिली है। अमन और आर्थिक विकास की गतिविधियां रफ़जा में महसूस की जा रही है।

जवानों का बहुत बड़ा योगदान

यहां के अवाम को प्रगति के पथ पर चलने का मौका मिल रहा है। एलजी ने कहा कि इसके पीछे जवानों का बहुत बड़ा योगदान है, उनकी मुस्तैदी और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी ड्यूटी को अंजाम देने का यह परिणाम है कि आज जम्मू-कश्मीर के लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं।  अगर प्रदेश में पर्यटन बढ़ा है तो केवल पर्यटन विभाग के कारण नहीं। जो भाव पैदा किया है हमारे जवानों ने किया। जम्मू कश्मीर सुरक्षित है। इसी कारण देश के कौने-कौने से या दूसरे देशों से यहां लोग आ रहे हैं।
 

कायरतापूर्ण किए हमलों की कीमत चुकानी होगी

एलजी ने कहा कि हताश होकर हमारा पड़ोसी पाकिस्तान और उसके इशारों पर काम करने वाले कुछ लोग निर्दोषों को निशाना बना रहे हैं। कुछ लोग तो यहां भड़काने का काम कर रहे हैं। जो लोग भी जम्मू कश्मीर में अमन और विकास की राह में रुकावट डालने का काम प्रयास कर रहे हैं, उन्हें मैं कहना चाहता हूं कि कायरतापूर्ण किये जाने वाले इन हमलों की कीमत उन्हें चुकानी पड़ेगी। निर्दोष नागरिकों और शहीदों के परिवार वालों के आंसुओं का हिसाब जरूर होगा।

उन्होंने कहा कि हमारा मुल्क सबसे मजबूत लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्व जो आम नागरिकों की आकांक्षाओं का गला दबाने की कोशिश कर रहे हैं, जिस तरह से जवान दिन रात जुटे हुए हैं उसी तरह पूरे समाज को भी एकता की भावना के साथ खड़ा होने की आवश्यकता है। हमारे समाज में अगर कोई आतंकवाद और अलगाववाद के बीज बोने की कोशिश कर रहा है तो यह हमारा भी कर्तव्य है कि हमें सतर्कता बढ़ाते हुए ऐसे तत्वों का बहिष्कार करना होगा। 

आतंकवाद की सांसें अब चंद दिन की 

एलजी ने कहा कि हाल ही में हुई घटनाओं पर जम्मू कश्मीर के अवाम ने अपना रोष जताया है। उससे मुझे भरोसा हो रहा है कि आतंकवाद की सांसें अब चंद दिन की ही बची हुई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस स्मरणोत्सव दिवस उन पुलिस बलों के बहादुर दिलों को याद करने का भी अवसर है, जिन्होंने लद्दाख के बर्फ से ढके पहाड़ों पर देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।



एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, मैं जम्मू-कश्मीर पुलिस के 1604 बहादुर सैनिकों को सलाम करता हूं, जिन्होंने मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। देश की सेवा और समर्पण की गाथाओं को अमर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में ‘गौरव स्तम्भ’ हमारे शहीदों की वीरता और बलिदान के प्रतीक के रूप में काम करेगा और मुझे विश्वास है कि उनके साहस की कहानियां हर नागरिक को प्रेरित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed