फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG said, peace prevails Jammu Kashmir, call for strike now thing past

श्रीनगर में एलजी: जम्मू-कश्मीर में शांति कायम, हड़ताल का आह्वान अब अतीत की बात, घाटी में फल-फूल रहा व्यवसाय

Mon, 17 Jul 2023 12:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Jul 2023 12:21 AM IST
सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि वह दिन गए जब श्रीनगर में लोग हड़ताल करते थे और स्कूल-कॉलेज बंद हो जाते थे। आज साल के सभी 365 दिन शांतिपूर्वक बीतते हैं और स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
LG said, peace prevails Jammu Kashmir, call for strike now thing past
घाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति कायम है। बंद और हड़ताल का आह्वान अतीत की बात हो गई है। अब साल के 365 दिन शांतिपूर्वक बीत रहे हैं। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। यह बातें उन्होंने श्रीनगर के अमर सिंह कॉलेज में हुए कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने घाटी में हो रहे महत्वपूर्ण परिवर्तन पर प्रकाश डाला। उप राज्यपाल ने बताया कि वे दिन गए जब श्रीनगर में लोग हड़ताल करते थे और स्कूल-कॉलेज बंद हो जाते थे। आज साल के सभी 365 दिन शांतिपूर्वक बीतते हैं और स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


हड़ताल अतीत की बात है। घाटी जहां सभी क्षेत्रों में व्यवसाय फल-फूल रहा है। सिन्हा ने युवाओं को झेलम नदी के किनारे संगीत बजाने और पढ़ने का आनंद लेने जैसी मनोरंजक गतिविधियों में संलग्न देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के विकास और प्रगति के लिए शांति के महत्व पर जोर दिया। यह स्वीकार करते हुए कहा कि क्षेत्र के युवा प्रदेश और राष्ट्र दोनों का भविष्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के विकास और समृद्धि में छात्र दें योगदान

उप राज्यपाल ने छात्रों से जम्मू-कश्मीर के विकास और समृद्धि में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यहां के युवा प्रदेश और देश का भविष्य हैं। हमें जम्मू-कश्मीर को सभी मोर्चों पर आगे ले जाने के लिए आपके समर्थन की आवश्यकता है।



भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था में जम्मू-कश्मीर के एकीकरण पर भी प्रकाश डाला और कई विदेशी देशों को कोविड के खिलाफ टीके उपलब्ध कराने में भारतीय डॉक्टरों की उपलब्धि का गर्व से उल्लेख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed