{"_id":"6208c37bb8e69f6488080761","slug":"lg-said-on-hijab-controversy-respect-all-religious-sentiments-there-has-been-a-reduction-in-terrorism-in-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजाब विवाद पर बोले एलजी: धार्मिक भावनाओं का सभी करें सम्मान, घाटी में आतंकवाद पर आई कमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजाब विवाद पर बोले एलजी: धार्मिक भावनाओं का सभी करें सम्मान, घाटी में आतंकवाद पर आई कमी
Sun, 13 Feb 2022 02:08 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:08 PM IST
सार
उप राज्यपाल ने कहा कि घाटी में आतंकवाद और आतंकियों की भर्ती में कमी आई है। पत्थरबाजी इतिहास हो गई है। सरकार आतंकियों व आतंकवाद के पूरे ईको सिस्टम को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha with DGP Dilbag Singh
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हिजाब विवाद पर कहा कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान व संविधान सर्वोपरि है, इसका सबको ध्यान रखना चाहिए। चूंकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है इस वजह से इस पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। कश्मीर में तेजाब पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठा रही है। अपराधी चाहे जो हो कानून के तहत उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
आतंकवाद व भर्ती में आई कमी, अब भारत व तिरंगे के विरोध की जगह नहीं
उप राज्यपाल ने कहा कि घाटी में आतंकवाद और आतंकियों की भर्ती में कमी आई है। पत्थरबाजी इतिहास हो गई है। सरकार आतंकियों व आतंकवाद के पूरे ईको सिस्टम को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। बच्चों के हाथ में ग्रेनेड थमाकर हमले कराने वाला भी हमले करने वाले की तरह ही उतना ही जिम्मेदार है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
टेरर फंडिंग पर पूरी तरह अंकुश
सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि टेरर फंडिंग पर पूरी तरह अंकुश लगे। जम्मू-कश्मीर के लिए आदर्श आतंकवाद को समाप्त करना नहीं, बल्कि अन्य राज्यों की तरह यहां भी बेखौफ होकर लोगों के घूमने-फिरने का माहौल तैयार करना है। अब जम्मू-कश्मीर में भारत व तिरंगे के विरोध की जगह नहीं है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
आतंकियों व आतंकवाद के पूरे ईको सिस्टम को खत्म करने की दिशा में काम
उप राज्यपाल ने कहा कि घाटी में आतंकवाद और आतंकियों की भर्ती में कमी आई है। पत्थरबाजी इतिहास हो गई है। सरकार आतंकियों व आतंकवाद के पूरे ईको सिस्टम को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। बच्चों के हाथ में ग्रेनेड थमाकर हमले कराने वाला भी हमले करने वाले की तरह ही उतना ही जिम्मेदार है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
जम्मू-कश्मीर में भारत व तिरंगे के विरोध की जगह नहीं