फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG said -Development is not possible in Jammu Kashmir without peace

जिला निर्यात योजना लागू: जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना विकास संभव नहीं, एलजी बोले- कुछ लोग बदलते हालात से हताश

Sat, 16 Jul 2022 02:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 02:24 AM IST
सार

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में शुक्रवार को जिला निर्यात योजना के शुभारंभ पर कहा कि यदि शांति होगी, तभी विकास हो पाएगा। यह बात दिमाग में रखी जानी चाहिए। दुनिया में कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां ऐसे समय में प्रगति हुई है, जब वहां शांति नहीं थी।

विज्ञापन
LG said -Development is not possible in Jammu Kashmir without peace
श्रीनगर में कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित किए बिना विकास संभव नहीं है। कुछ लोगों को घाटी में शांति पसंद नहीं है। वे पुराने दौर की वापसी की कोशिशें कर रहे हैं। कुछ लोग सुरक्षा बलों और प्रशासन को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि कोई गलती हो और अशांति को भड़काया जा सके।

विज्ञापन


श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में शुक्रवार को जिला निर्यात योजना के शुभारंभ पर कहा कि यदि शांति होगी, तभी विकास हो पाएगा। यह बात दिमाग में रखी जानी चाहिए। दुनिया में कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां ऐसे समय में प्रगति हुई है, जब वहां शांति नहीं थी।
विज्ञापन


कुछ लोग घाटी में समस्या पैदा करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वे यहां पर्यटन बढ़ने, उद्योग स्थापित होने, आर्थिक परिदृश्य के स्थिर होने और लोगों के जीवन में बदलाव आने से खुश नहीं हैं। यहां बदलते हालात से अधिकांश लोग बहुत खुश हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ तत्व यहां शांति और खुशहाली के बहाल होते माहौल से हताश हो चुके हैं। वह यहां पर्यटन और कारोबार को फ लता-फू लता नहीं देख सकते। यही तत्व यहां हालात बिगाड़ने का षड्यंत्र करते रहते हैं।

कुछ लोग हमें और सुरक्षा बलों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि सुरक्षा बल कोई गलती करें और लोग प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आएं, लेकिन हम ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने देंगे।

शांति स्थापित करना केवल सरकार की नहीं बल्कि आम नागरिकों की जिम्मेदारी

उपराज्यपाल ने कहा कि शांति स्थापित करना केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी आम नागरिकों की भी है। इसलिए समाज को आगे आना होगा। सुरक्षा बल आमजन की सुरक्षा तथा शांति स्थापित करने के लिए चौबीसों घंटे मेहनत कर रहे हैं। प्रशासन ऐसी नीति पर काम कर रहा है कि निर्दोष लोगों को छुआ नहीं जाएगा, लेकिन दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

 जी-20 सम्मेलन से निर्यात की अपार संभावनाएं

सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर अब समग्र और समावेशी विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है। आने वाले समय में विकास और निवेश के क्षेत्र में जम्मू कश्मीर इस देश में अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श प्रदेश होगा। इसके साथ ही कश्मीर में जी-20 सम्मेलन भी होने जा रहा है जिससे यहां निवेश को और ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि विकास के लिए, लोगों और उनके बच्चों के भविष्य के लिए सरकार कदम उठा रही है। जम्मू-कश्मीर में खासकर हस्तशिल्प, बागवानी उत्पाद, पश्मीना और कालीन के निर्यात में अपार संभावनाएं हैं। सरकार आगामी पांच साल में निर्यात को तिगुना करने की दिशा में काम कर रही है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी हस्तक्षेप और सहयोग से आज जम्मू कश्मीर जिला निर्यात योजना पर काम कर रहा है। आने वाले पांच वर्ष के भीतर जम्मू कश्मीर निर्यात के क्षेत्र पर एक बड़ी ताकत के रूप में सामने आएगा। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed