फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG meeting

Jammu News: लद्दाख के रंगदूम में गुज्जर-बकरवालों के अतिक्रमण पर उप राज्यपाल सख्त

विज्ञापन
LG meeting
डॉ. बीडी मिश्रा ने बैठक में चरागाह को कब्जा मुक्त करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी लेह। उप राज्यपाल लद्दाख ब्रिगेडियर (रि.) डॉ. बीडी मिश्रा ने रंगदुम में चरागाह क्षेत्र पर गुज्जर-बकरवाल समुदाय की ओर से किए जा रहे अतिक्रमण पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में अतिक्रमण रोकने के लिए आदेश जारी किए है।
रविवार को सचिवालय में हुई बैठक में रंगदुम गोंपा सांस्कृतिक एवं कल्याण सोसायटी के महासचिव त्सेरिंग ताशी ने हाल ही में रंगदुम के चरागाह क्षेत्र में गुज्जर-बकरवालों की ओर किए जा रहे अतिक्रमण के बारे में एलजी को अवगत कराया, जबकि पिछले वर्ष दोनों समुदायों के सदस्यों के साथ बैठक कर निर्णय लिया गया था कि इस क्षेत्र में कोई अतिक्रमण नहीं किया जाएगा। ताशी ने रंगदुम गोंपा की भूमि पर पुलिस और पशुपालन विभाग के भवन के अवैध निर्माण के बारे में भी जानकारी दी और दोनों भवनों को हटाने के लिए एलजी से अनुरोध किया। चरागाह का दूसरा हिस्सा परकाचिक और रंगदुम गांवों के बीच विवाद का कारण है और मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

एलजी ने सलाहकार से पूछा कि किश्तवाड़ जिले के प्रशासन ने समझौते का पालन क्यों नहीं किया है। एलजी ने एडीजीपी लद्दाख और पशु एवं भेड़पालन विभाग के निदेशक को रंगदुम में बने मौजूदा भवन को खाली करने और शफात नाले में किश्तवाड़ की ओर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। एचएलजी ने डीसी कारगिल और एसएसपी कारगिल को मामले में हालिया घटनाक्रम पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। एलजी ने रंगदुम के ग्रामीणों को सूचित किया कि प्रशासन रंगदुम और परकाचिक गांव के बीच भूमि विवाद में हस्तक्षेप नहीं करेगा। उन्होंने एडीजीपी लद्दाख से क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने को कहा। सलाहकार डॉ. पवन कोतवाल, ने बताया कि इस संबंध में डीसी किश्तवाड़ को निर्देश दिए गए हैं। एलजी के रंगदुम दौरे के बाद एसएसपी कारगिल ने गुज्जर-बकरवाल समुदाय के क्षेत्र में मवेशियों को चराने के पारंपरिक अधिकार के संबंध में एक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed