{"_id":"5ffebfd807a7166d1051a343","slug":"lg-manoj-sinha-visits-family-of-slain-goldsmith-satpal-nischal-who-killed-by-terrorists-at-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः सतपाल निश्चल के परिजनों से मिले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, दिया ये आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः सतपाल निश्चल के परिजनों से मिले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, दिया ये आश्वासन
Wed, 13 Jan 2021 03:09 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 13 Jan 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
सतपाल निश्चल के परिजनों से मिले उपराज्यपाल
- फोटो : @diprjk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले में मारे गए सतपाल निश्चल के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समयबद्ध जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
LG @manojsinha_ visits family of slain goldsmith, Satpal Nischal who was killed by terrorists at Srinagar; expresses solidarity with bereaved family members; assures time-bound probe to bring culprits to justice pic.twitter.com/OW4hMcAbsg
— DIPR-J&K (@diprjk) January 13, 2021विज्ञापन
बता दें कि नए साल की पूर्व संध्या पर श्रीनगर के भीड़भाड़ वाले लाल चौक के हरि सिंह हाई स्ट्रीट में आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर स्वर्णाभूषण कारोबारी सतपाल की हत्या कर दी थी। घटना की जिम्मेदारी टीआरएफ ने धमकी दी थी कि डोमिसाइल लेने वाले बाहरी लोगों को अंजाम भुगतना होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः सर्दी के सितम पर भारी ये खूबसूरत तस्वीर है...ये कश्मीर है
सरेबाजार आतंकियों की गोली का शिकार बने सराफा कारोबारी सतपाल निश्चल के पुत्र राकेश ने घटना के बाद बताया कि पापा को उसकी आंखों के सामने गोली मार दी गई। वह दुकान में ग्राहकों को आभूषण दिखा रहा था, तभी एक युवक पहुंचा। उसके घुसते ही टक की आवाज आई तो उसे लगा कि शायद बल्ब फ्यूज हो गया। फिर लगातार आवाजें आने लगीं तो उसने नौकर से देखने को कहा कि आवाज कहां से आ रही। इस बीच उसने देखा कि एक युवक करीब पांच-सात फीट की दूरी से पापा को गोली मार रहा। उसने सात-आठ गोलियां चलाईं। एक अन्य युवक बाहर खड़ा था। गोली मारने के बाद दोनों निकल भागे। घटना से वह स्तब्ध रह गया।
यह भी पढ़ेंः डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाने से सतपाल से खफा थे कायर आतंकी, दिख रही है बौखलाहट