फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lg manoj sinha said Women entrepreneurs are shaping the future of jammu kashmir

जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल ने कहा-  महिला उद्यमी प्रदेश के भविष्य को दे रहीं आकार

Mon, 18 Mar 2024 12:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 18 Mar 2024 12:12 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण और दूर-दराज इलाकों में महिला उद्यमिता नारी शक्ति को जमीनी स्तर पर बदलाव को बढ़ावा देने में सक्षम बना रही है।

विज्ञापन
Lg manoj sinha said Women entrepreneurs are shaping the future of jammu kashmir
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीआईपीआर

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि महिला उद्यमी जम्मू-कश्मीर के भविष्य को आकार दे रही हैं। महिला उद्यमियों की उत्कृष्टता और कड़ी मेहनत के कारण आईटी, एमएसएमई, सेवा क्षेत्र, कृषि-आधारित उद्योग और हस्तशिल्प में असाधारण उपलब्धियां देख रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश के ग्रामीण और दूर-दराज इलाकों में महिला उद्यमिता नारी शक्ति को जमीनी स्तर पर बदलाव को बढ़ावा देने में सक्षम बना रही है। उन्होंने रविवार को वुमन कॉन्क्लेव-2024 में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति के नए जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए एक सक्षम वातावरण बनाने के लिए यूटी प्रशासन प्रतिबद्ध है।  हमारी नारी शक्ति हर क्षेत्र में नया इतिहास लिख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा से लेकर खेल तक, शिल्प से लेकर स्टार्ट-अप तक, हमारी बेटियां एक उदाहरण बनकर आगे बढ़ रही हैं और अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों से दूसरों को प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने प्रदेश के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा महिलाओं के कौशल और उन्नयन के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य शिक्षा में लैंगिक समानता हासिल करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed