{"_id":"64fd971fa78338f2a00600b5","slug":"lg-manoj-sinha-said-jammu-and-kashmir-together-to-be-tie-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: उपराज्यपाल ने कहा- जम्मू-कश्मीर को एक सूत्र में बांधकर ही दम लूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: उपराज्यपाल ने कहा- जम्मू-कश्मीर को एक सूत्र में बांधकर ही दम लूंगा
Sun, 10 Sep 2023 03:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 10 Sep 2023 03:45 PM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आज हमें जो जिम्मेदारी मिली है, मैं आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि आपका यह लाल जम्मू-कश्मीर को एक सूत्र में बांधकर ही दम लेगा।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के बाराचवर विकासखंड के अमरनाथ पूर्वांचल इंटर कॉलेज सहजतपुर के परिसर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. रामनाथ यादव की मूर्ति का अनावरण जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज हमें जो जिम्मेदारी मिली है, मैं आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि आपका यह लाल जम्मू-कश्मीर को एक सूत्र में बांधकर ही दम लेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा की बदौलत ही भारत विश्वगुरु रहा है। बहुत जल्द ही यह दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि स्व. रामनाथ समाजवाद के अच्छे सिपाही होने के साथ ही हमारे गुरु भी रहे। अंग्रेजी के अध्यापक के तौर पर उन्होंने अपने विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा देने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने सांसद नीरज शेखर एवं पूर्व प्रमुख के परिजनों को धन्यवाद ज्ञापित किया। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि कुछ लोग उनकी मूर्ति का अनावरण नहीं करने देना चाहते थे।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, कृष्णबिहारी राय, नरेंद्र सिंह, अरविंद राय, श्यामराज तिवारी, नथुनी सिंह, कृष्णानंद राय, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, अंगद यादव, बब्बन यादव, कौशल सिंह, वासुदेव पांडेय, कमलेश यादव, कृपाशंकर सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक विरेंद्र सिंह तथा संचालन डॉ. सानंद सिंह एवं कमलेश यादव ने संयुक्त रूप से किया। अंत में आभार कालेज के प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव ने व्यक्त की।
कांस्य धातु से निर्मित है मूर्ति
दुबिहा। कांस्य धातु से निर्मित यह आदमकद मूर्ति छह फीट ऊंची और एक टन वजनी है। इसको सांसद नीरज शेखर ने सपा के शासनकाल में निर्मित कराया था। पांच वर्षों से अमरनाथ इंटर काॅलेज के परिसर में स्थापित यह मूर्ति तब से अनावरण के लिए किसी माननीय की प्रतीक्षा में राह निहार रही थी।