फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lg manoj sinha said Export of 729 crores in handicrafts sector despite instability in the global market

जम्मू कश्मीर: वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बावजूद हस्तशिल्प क्षेत्र में 729 करोड़ का निर्यात- उपराज्यपाल

Sun, 19 Mar 2023 11:42 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 19 Mar 2023 11:42 AM IST
सार

उपराज्यपाल ने कहा कि हस्तकला और हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रशिक्षण, डिजाइन, प्रौद्योगिकी, वित्तीय और अन्य बुनियादी ढांचा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
lg manoj sinha said Export of 729 crores in handicrafts sector despite instability in the global market
LG Manoj Sinha - फोटो : संवाद

विस्तार

हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र में तीन महीनों में वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बावजूद इस क्षेत्र ने 729 करोड़ रुपये का निर्यात दर्ज किया है, जो हमारे कारीगरों और हस्तशिल्प विभाग के सामूहिक प्रयासों को दर्शाता है। यह बात उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर राजभवन में आयोजित समारोह में प्रदेश की अमूल्य सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने वाले कारीगरों को यूटी स्तर का पुरस्कार देते हुए कही।

विज्ञापन


इस दौरान उपराज्यपाल ने करीगरों के सराहनीय सेवा के लिए सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हस्तकला और हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रशिक्षण, डिजाइन, प्रौद्योगिकी, वित्तीय और अन्य बुनियादी ढांचा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में तीन लाख से अधिक कारीगर पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन


इस क्षेत्र के विकास में तेजी लाने के लिए वित्तीय सहायता, सात फिसदी ब्याज सबवेंशन, प्रशिक्षण, तीन स्वयं सहायता समूहों और सहकारी समितियों को सहायता जैसे कई कदम उठाए गए हैं। यूटी प्रशासन के विभिन्न प्रयासों जैसे जीआई टैगिंग, लेबलिंग, ब्रांड निर्माण, निर्यात बढ़ाने पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर ने ग्रामीण औद्योगिक इकाई ने पिछले वित्त वर्ष में पीएमईजीपी के तहत 1.73 लाख नई नौकरियां सृजित की गईं। इस दौरान मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, प्रमुख सचिव उद्योग और वाणिज्य प्रशांत गोयल,मंडलायुक्त कश्मीर विजय कुमार बिदुरी, हस्तशिल्प और हथकरघा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

एलजी से एसआई भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के उम्मीदवरों ने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान उम्मीदवारों ने दिसंबर में आयोजित की गई पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की। उम्मीदवारों ने कहा कि परीक्षा हो चुकी है, लेकिन अभी तक परिणाम जारी नहीं किया गया है। उम्मीदवारों ने उप-राज्यपाल से अन्य लंबित भर्ती परीक्षाओं को समय पर शुरू और पूरा करने की मांग की।


इसके बाद पूर्व विधायक अब्दुल गनी कोहली ने उप राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने राजोरी जिले में सड़क संपर्क और गुज्जर-बकरवाल समुदाय के कल्याण पर चर्चा की। इसके बाद पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने उप राज्यपाल से मुलाकात कर उधमपुर जिले के लोगों की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। जम्मू-कश्मीर नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट के अध्यक्ष शेख मुजफ्फर ने भी एलजी से मिलकर अनंतनाग जिले के सार्वजनिक मुद्दों और मांगों को रखा। नगर परिषद गांदरबल के अध्यक्ष एडवोकेट अल्ताफ ने एलजी के समक्ष गांदरबल क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों को रखा। उपराज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों के वास्तविक मुद्दों और मांगों के उचित निवारण का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed