{"_id":"63fb399c42cf27bf6e02c235","slug":"lg-manoj-sinha-said-cities-be-self-sufficient-through-property-tax-lowest-tax-being-levied-in-jammu-kashmir-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: संपत्ति कर से आत्मनिर्भर होंगे शहर, जम्मू कश्मीर में सबसे कम लगाया जा रहा टैक्स- LG","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: संपत्ति कर से आत्मनिर्भर होंगे शहर, जम्मू कश्मीर में सबसे कम लगाया जा रहा टैक्स- LG
Sun, 26 Feb 2023 04:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 26 Feb 2023 04:21 PM IST
सार
एलजी ने कहा कि सरकार शहरों में तेजी से विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विकास को इंजन के रूप में उभारना है, इसके लिए शहरों की वित्तीय आत्मनिर्भरता आवश्यक है। जम्मू-कश्मीर में संपत्ति कर देश में सबसे कम होगा।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि नागरिकों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संपत्ति कर से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू में शहरों की वित्तीय आत्मनिर्भरता और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन
एलजी ने कहा, सरकार शहरों में तेजी से विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विकास को इंजन के रूप में उभारना है, इसके लिए शहरों की वित्तीय आत्मनिर्भरता आवश्यक है। जम्मू-कश्मीर में संपत्ति कर देश में सबसे कम होगा। इसका इस्तेमाल प्रदेश में सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार के लिए किया जाएगा। इस कर का कार्यान्वयन आम जनता के परामर्श से किया जाएगा। आम नागरिकों के हितों की हर कीमत पर रक्षा की जाएगी। शहरों के विकास से वित्तीय स्थिरता मजबूत होगी। सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार से हर व्यक्ति के जीवन में सुधार दिखेगा।
विज्ञापन