फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lg manoj sinha

खिलाड़ियों के लिए श्रीकृष्ण की भूमिका निभाएं प्रशिक्षक : एलजी

विज्ञापन
lg manoj sinha
जम्मू। विद्यार्थियों को प्रोत्सहान करने की जरूरत है। प्रोत्साहन के लिए श्रीमद्भगवद् गीता पढ़नी चाहिए। कक्षा के टॉपर और खेल मैदान में चैंपियन बनने की सबसे ज्यादा प्रेरणा अगर किसी से मिलती है, तो वह भगवान श्री कृष्ण हैं। एक गुरु, प्रशिक्षक के रूप में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को ज्ञान दिया। अब यह काम शिक्षक और खेल प्रशिक्षक को अपने विद्यार्थियों के लिए करना होगा। ये बातें उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर- विश्वविद्यालय खेल महोत्सव सौहार्द चांसलर ट्रॉफी के शुभारंभ मौके पर कही।
विज्ञापन

15 से 17 मार्च तक होने वाली इस चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय से 550 खिलाड़ी छह विभिन्न खेल क्रिकेट वालीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स में भाग लेंगे। उप-राज्यपाल ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से इस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा कि तुम सभी धर्म छोड़ मेरी शरण में आओ। यह आत्मविश्वास शिक्षकों में होनी चाहिए। नई शिक्षा नीति का देश को सबसे बड़ा उपहार मिला है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी खेल मैदान में अपना परचम लहराता है, उसे कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है। युवा खेलों में भाग लें, सरकार उन्हें हर तरह की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान जम्मू विश्वविद्यालय के उप-कुलपति उमेश राय ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन का हिस्सा है, जिसके तहत जम्मू विवि में कई गतिविधियां करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कठुआ कैंप में मिनी स्टेडियम बनेगा, जिसके लिए पैसा जारी हुआ है। साथ ही विवि में जल्द डिजाइन ओवर डिग्री यूजी कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसमें बच्चों को अपनी इच्छा के विषय चुनने की आजादी होगी। जम्मू विवि में खेल ढांचे के उन्नयन में पांच करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। कार्यक्रम में उप-राज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर, क्लस्टर विवि के उप-कुलपित बेचन लाल, निदेशक दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन एजुकेशन प्रो. नीलू रमोत्रा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed