{"_id":"62f1fdd6cac42a5e4c22c738","slug":"lg-manoj-sinha-gave-message-on-occasion-of-ashura-muharram-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muharram 2022: आशूरा के मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muharram 2022: आशूरा के मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिया संदेश
Tue, 09 Aug 2022 11:57 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:57 AM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुहर्रम 2022 के 10वें दिन आशूरा की पूर्व संध्या पर कर्बला के शहीदों के बलिदान को याद किया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्रीय शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुहर्रम 2022 के 10वें दिन आशूरा के मौके पर कर्बला के शहीदों के बलिदान को याद किया।
विज्ञापन
अपने संदेश में उपराज्यपाल ने कहा, 'हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत ने मानवता को न्याय, मूल्यों और धार्मिकता के लिए प्रयास करने के लिए निर्देशित किया है।' उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की और लोगों से जरूरतमंदों और वंचितों के लिए काम करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
मुहर्रम गम और मातम का महीना है, जिसे इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग मनाते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, मुहर्रम इस्लाम धर्म का पहला महीना होता है। यानी मुहर्रम इस्लाम के नए साल या हिजरी सन् का शुरुआती महीना है। मुहर्रम बकरीद के पर्व के 20 दिनों के बाद मनाया जाता है। इस बार मुहर्रम का महीना 31 जुलाई से शुरू हुआ है। ऐसे में 8 या 9 अगस्त को आशूरा या मुहर्रम मनाया जाएगा। इस्लाम धर्म के लोगों के लिए यह महीना बहुत अहम होता है, क्योंकि इसी महीने में हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। हजरत इमाम हुसैन इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे थे। उनकी शहादत की याद में मुहर्रम के महीने के दसवें दिन को लोग मातम के तौर पर मनाते हैं, जिसे आशूरा भी कहा जाता है।
विज्ञापन