फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG in Kashmir: Administration committed for safe and hassle free celebration of Muharram

कश्मीर में एलजी: मुहर्रम के सुरक्षित व परेशानी मुक्त आयोजन के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध, बेहतर व्यवस्था के निर्देश

Tue, 25 Jul 2023 01:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 25 Jul 2023 01:04 AM IST
सार

एलजी मनोज सिन्हा ने मुहर्रम की व्यवस्था पर शिया समुदाय के प्रतिनिधियों से जानकारी भी मांगी। इस दौरान उठाए गए मुद्दों और मांगों के समाधान के लिए शीघ्र और उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
LG in Kashmir: Administration committed for safe and hassle free celebration of Muharram
घाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुहर्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा, यूटी प्रशासन और केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता है कि मुहर्रम के सुचारू, सुरक्षित और परेशानी मुक्त आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाएं।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने उपायुक्तों को इमामबाड़ों में बेहतर कनेक्टिविटी, बिजली आपूर्ति, अतिरिक्त राशन, पानी और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता, नियमित बाजार निरीक्षण, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, लोगों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने मुहर्रम की व्यवस्था पर शिया समुदाय के प्रतिनिधियों से जानकारी भी मांगी। इस दौरान उठाए गए मुद्दों और मांगों के समाधान के लिए शीघ्र और उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। उपायुक्तों ने अपने जिलों में की गई तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजुमन शेहरे शियां के आगा सैयद मुज्तबा ने कहा, हमारी मुख्य मांग 8वें और 10वें मुहर्रम की पाबंदी को हटाने से है। इसको लेकर चर्चा हुई हुई और एलजी साहब ने आश्वासन दिलाया कि हमारी ओर से पॉजिटिव रिस्पांस रहेगा। जल्दी हम सिक्योरिटी एजेंसियों के साथ बैठकर कोई फैसला लेंगे।

आगा ने कहा, हम यह भी चाहेंगे जामिया मस्जिद में नमाज़ पढ़ने की अनुमति दी जाए। उम्मीद है कि एलजी प्रशासन का हमारे मसले पर नरम दृष्टिकोण रहेगा और हमारी मांग  को पूरा किया जाएगा। नागरिक सचिवालय में हुई बैठक में धार्मिक संगठनों के प्रमुख, शिया समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्य मौजूद रहे। 


इसके अलावा मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मनदीप कुमार भंडारी, एमके सिन्हा, एडीजीपी मुख्यालय विजय कुमार, एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी, संभागीय आयुक्त कश्मीर, प्रशासनिक सचिव, उपायुक्त, विभागों के प्रमुख और यूटी   प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed