फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lets ready to election

पुराने को भूलकर नए चुनाव की तैयारी करें: आजाद

Sun, 27 Jul 2014 03:04 AM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 03:04 AM IST
विज्ञापन
lets ready to election

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने लेह में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अधिवेशन में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की।

विज्ञापन


कम्यूनिटी हाल लेह (लद्दाख) में हुए अधिवेशन में आजाद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोकसभा चुनाव के नतीजों से आहत न हों और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लद्दाख के विकास में कांग्रेस पार्टी का अहम रोल रहा है। कांग्रेस नेतृत्व, जिसमें प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी से लेकर मौजूदा समय में सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने लद्दाख संभाग के विकास को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में मौजूद रहे सारे बड़े नेता

lets ready to election

उन्होंने कहा कि केंद्र में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान ही लद्दाख में जेड मोढ़ टनल और जोजिला टनल के लिए पर्याप्त फंड अलाट किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही खड़दुंगला को नोबरा घाटी और लेह से लिंक करने के लिए टनल निर्माण की दिशा में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर रियासत शहरी विकास मंत्री रिगजिन जोरा, पी नम्गयाल, टी सामफेल, रिगजिन गियालसन, महिला कांग्रेस प्रधान लेह दोरजे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहम्मद शफी ने भी अपने विचार प्रकट किए।

अधिवेशन के दौरान करीब 40 ब्लाक प्रधान, सरपंचों, पंचों और महिला नेताओं ने अपने विचार प्रकट किए। आजाद और सोज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को आश्वासन दिया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed