फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LeT terrorist revealed several big clues

बठिंडी से पकड़े गए लश्कर आतंकी ने किए कई बड़े खुलासे

Tue, 08 Dec 2015 01:02 AM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
LeT terrorist revealed several big clues

बठिंडी से पकड़े गए लश्कर आतंकी शब्बीर मलिक के बारे में कई और बड़ी जानकारियां सामने आई हैं। आतंकी के खिलाफ त्राल में सुरक्षाबलों की गन छीनने का मामला दर्ज है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब सोमवार को त्राल की स्थानीय पुलिस जम्मू पहुंची और आतंकी को पूछताछ के लिए उन्हें सौंपने की मांग की।

विज्ञापन


हालांकि अभी उसे नहीं सौंपा गया है। यही नहीं, आतंकी शब्बीर आतंकियों की एडवांस पार्टी का हिस्सा था, जो सबसे पहले रेकी करने आया जम्मू आया। त्राल पुलिस ने जम्मू पुलिस को बताया कि आतंकी के खिलाफ सुरक्षाबलों से गन छीनने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमले करने और कुछ अन्य आतंकी गतिविधियां चलाने का मामला भी उस पर दर्ज है। त्राल पुलिस ने जम्मू पुलिस से अपील करते हुए कहा है कि शब्बीर उन्हें सौंपा जाए, ताकि उनके मामले में भी कुछ खुलासे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबाही मचा सकता था आतंकी

LeT terrorist revealed several big clues

वहीं आतंकी ने पूछताछ में कई और अहम खुलासे किए हैं। आतंकी ने पूछताछ में बताया कि वह आतंकियों की एडवांस पार्टी का हिस्सा है। जब जम्मू रेकी करने के लिए आया तो उसने शहर में तीन जगहों पर किराये का मकान लेने के लिए देखा।

इसमें गुज्जर नगर, रेजीडेंसी रोड और बठिंडी शामिल है। उसे मकान उस जगह चाहिए था, जहां पर यातायात सुविधा आसान हो, ताकि जब आतंकी उसके पाए आएं तो वहां से आसानी से यात्री वाहन में बैठ कर आतंकी हमले के लिए निकल सकें।

इसलिए उसने बठिंडी को चुना। सूत्रों का कहना है कि बठिंडी में जहां पर आतंकी ने किराए का मकान लिया है, वहां पर उसके कमरे के बिल्कुल आगे मिनी बस रुकती है, जो जानीपुर तक आती है।

बठिंडी से लेकर जानीपुर तक के रूट में सेना के  दो कैंप, पुलिस हेडक्वार्टर, जम्मू यूनिवर्सिटी, रेलवे स्टेशन, जम्मू बस स्टैंड, शहर के फ्लाईओवर, पुलिस कंट्रोल रूम आदि आते हैं।

आतंकी के खुलासे से साफ है कि यदि उसके पास आतंकी आकर रुकते तो वह इस रूट से इन तमाम जगहों पर पहुंच सकते थे और तबाही मचा सकते थे। आतंकी ने सिर्फ इसलिए बठिंडी को चुना, ताकि मिनी बस उसके कमरे के आगे आकर रुके, जो पूरे शहर के प्रमुख स्थलों पर ले जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed