फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LeT posters caused sensation in Jammu

लश्कर के पोस्टर ने जम्मू में मचाई सनसनी

Sun, 14 Feb 2016 12:28 PM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
LeT posters caused sensation in Jammu

पुराने शहर के साथ लगते एक्सचेंज रोड इलाके में हिंदुस्तान शिव सेना के कार्यालय के बाहर शनिवार दोपहर को मुजाहिदीन लश्कर-ए-तैयबा के एक पोस्टर चिपके होने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


पोस्टर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पं. राजेश केसरी और उनके बड़गाम (कश्मीर) यूनिट के प्रधान अब्दुल खालिद भट्ट को जान से मारने की धमकी दी गई है।

पोस्टर में लिखा है कि दोनों ने भारतीय फौज और राज्य पुलिस के साथ मिलकर उनके मुजाहिदीन को मरवाया। जिसका जल्द बदला लिया जाएगा। पुलिस ने पोस्टर को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी नार्थ विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पं. राजेश केसरी के अनुसार शनिवार दोपहर 12:45 मिनट पर उन्हें किसी ने कार्यालय के बाहर ऐसा पोस्टर चिपका होने की जानकारी दी। जिसके बाद किसी से पोस्टर पढ़वाने पर धमकी की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

2011 में भी हो चुका है ऐसा हमला

LeT posters caused sensation in Jammu

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत ऐसा किया गया है। उनका रविवार को पुलवामा में जाकर नई यूनिट बनाने का कार्यक्रम था, लेकिन उसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

उनके अनुसार 2011 में एक्सचेंज रोड पर उन पर जानलेवा हमला भी हुआ था। इस वारदात में उनकी कार जल गई थी, लेकिन आज तक दोषी को पकड़ा नहीं जा सका। राज्य पुलिस की ओर से कुछ माह पहले उनके सुरक्षागार्ड को भी वापस ले लिया गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसी धमकियों से पार्टी अपने एजेंडे को नहीं छोड़ेगी और अपना काम जारी रखेगी। शहर में इस तरह का पोस्टर मिलने से चर्चा का विषय रहा। लोगों ने कहा कि ऐसी घटना को पुलिस प्रशासन को गंभीरता से लेते हुए ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed